स्मार्टफोन चोरी होने पर सबसे पहले क्या करें? जानिए कैसे सुरक्षित रहेगा UPI और बैंक अकाउंट
Smartphone Stolen UPI Safety: आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. स्मार्टफोन में UPI ऐप्स, मोबाइल बैंकिंग, ईमेल, सोशल मीडिया और कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स से जुड़ी जानकारियां रहती हैं. ऐसे में फोन के खो जाने का डर भी हमेशा बना रहता है. फोन गुम होने के बाद अगर वह समय पर वापस मिल जाए, तो कोई बड़ा नुकसान नहीं होता है. लेकिन वहीं अगर मोबाइल फोन काफी देर या कई दिनों तक वापस नहीं मिलता है, तो बैंक अकाउंट के साथ-साथ पर्सनल डेटा, फोटो और वीडियो लीक होने का भी खतरा रहता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि मोबाइल खो जाने के बाद सबसे पहले क्या करें, जिससे कोई बड़ा नुकसान न हो सके और आपका मोबाइल फोन भी आसानी से मिल सके.
फोन खोते ही तुरंत रिमोट लॉक सुविधा का इस्तेमाल करके उसे दूसरे डिवाइस से लॉक कर दें.
अगर फोन मिलने की उम्मीद न हो, तो डेटा चोरी रोकने के लिए रिमोट इरेज़ से उसका सारा डेटा डिलीट कर दें.
अगर फोन के साथ में SIM भी खो गया है तो Telecom Operator से संपर्क कर पुराने सिम को तुरंत ब्लॉक करवाएं.
यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कई Banking और Online Services में OTP मोबाइल नंबर पर आता है.
फोन खोते ही दूसरे डिवाइस की मदद से अपने ईमेल, सोशल मीडिया और जरूरी अकाउंट्स के पासवर्ड तुरंत बदल दें.
सुरक्षा बढ़ाने के लिए अकाउंट्स में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) चालू करें और अनजान डिवाइसों से उन्हें लॉग-आउट कर दें.
फोन चोरी होने या गिरने पर बॉक्स या बिल से IMEI नंबर निकालकर तुरंत लोकल पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं.
सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से अपने खोए हुए फोन के IMEI नंबर को ब्लॉक और ट्रैक करने की प्रक्रिया शुरू करें.