WhatsApp ने लॉन्च किए ये 4 नए धांसू फीचर्स, मेंबर्स को मिलेगा ये खास फायदा
WhatsApp new features: जानकारी ढूंढना मुश्किल हो जाता है. साथ ही नए मेंबर्स को पुरानी बातों के बारे में पता नहीं चल पाता है. इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए कंपनी ने ग्रुप मैनेजमेंट को आसान बनाने वाले नए अपडेट दिए हैं.
अब एडमिन नए सदस्य को ग्रुप की पुरानी चैट हिस्ट्री भी भेज सकेंगे.
इसके लिए नए मेंबर के नाम पर टैप करके हाल की कुछ बातचीत शेयर की जा सकेगी.
अब ग्रुप में किसी भी जरूरी मैसेज को हमेशा के लिए पिन किया जा सकेगा.
पहले किसी मैसेज को सिर्फ 30 दिन तक ही पिन किया जा सकता था, अब यह लिमिट खत्म हो गई है.
ग्रुप में आपको टैग किए गए मैसेज ढूंढने के लिए मेंशन फिल्टर मिलेगा.
इस फिल्टर को ऑन करने पर सिर्फ वही मैसेज दिखेंगे जिनमें आपको मेंशन किया गया है.
अब आप अपना स्टेटस सिर्फ किसी खास ग्रुप के मेंबर्स के साथ भी शेयर कर सकेंगे.
यह ग्रुप स्टेटस 24 घंटे बाद गायब हो जाएगा और इस पर दूसरे मेंबर्स रिएक्शन भी दे सकेंगे.