Guru Gochar Creates Hans Rajyog: ग्रहों की चाल के कारण अगस्त 2026 का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है. ज्योतिष के अनुसार, ज्ञान और सुख-समृद्धि देने वाले गुरु ग्रह (बृहस्पति) इस समय अपनी सबसे मजबूत राशि, कर्क में मौजूद हैं. गुरु की इस स्थिति से एक बहुत ही शुभ और शक्तशाली ‘हंस महापुरुष राजयोग’ बन रहा है. इस शुभ योग के असर से कुछ खास राशियों के लोगों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. इन लोगों को पैसों की तंगी से राहत मिलेगी और नौकरी, बिजनेस के साथ-साथ समाज में भी भरपूर मान-सम्मान और सफलता मिलेगी. आइए जानते हैं कि इस राजयोग से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है.
मेष राशि
- मेष राशि के लोगों के लिए गुरु का यह बदलव सुख-सुविधाओं के चौथे घर को प्रभावित करेगा.
- इस समय आपका अपना खुद का घर, जमीन या गाड़ी खरीदने का सपना सच हो सकता है.
- माता जी की सेहत बहुत अच्छी रहेगी और घर में कोई शुभ या धार्मिक काम हो सकता है.
कर्क राशि
- गुरु आपकी ही राशि के पहले घर में सबसे मजबूत स्थिति में बैठे हैं.
- यह समय आपके स्वभाव और जीवन में बहुत अच्छे बदलाव लेकर आएगा.
- समाज और नौकरी-बिजनेस में आपका मन-सम्मान बढ़ेगा.
- आप सही और बड़े फैसले ले पाएंगे, जिससे व्यापार में बड़े मुनाफे वाले सौदे मिलेंगे.
- वनसाथी के साथ रिश्ते सुधरेंगे और कुंवारे लोगों के लिए शादी के अच्छे रिश्ते आ सकते हैं.
तुला राशि
- तुला राशि वालों के लिए यह शुभ योग करियर के दसवें घर में बन रहा है, जो नौकरी के लिए बहुत बढ़िया रहेगा. कार्यस्थल पर आपको प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है.
- नया बिजनेस शुरू करने या पुराने काम को बढ़ाने के लिए अगस्त का महीना सबसे अच्छा है.
- आपको बड़े अधिकारियों और सेनीयर लोगों से पूरा सहयोग और मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें-Sawan Somwar 2026: इस साल सावन में 4 या 5 कितने सोमवार पड़ेंगे? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें सही तारीख
मकर राशि
- मकर राशि के लोगों के लिए यह योग सातवें घर में बन रहा है, जो पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन के लिए बहुत शुभ है.
- अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं, तो आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है.
- आपकी हर दिन की कमाई बढ़ेगी और पैसे कमाने के नए मौके मिलेंगे.
