Chhath Puja 2026: छठ व्रत के बीच पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें, क्या व्रत टूट जाता है?

Chhath Puja 2026: अक्सर महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि अगर छठ के दौरान या उसके बीच में अचानक से पीरियड्स शुरू हो जाएं, तो क्या व्रत अधूरा रह जाता है. क्या इस दौरान व्रत बीच में ही तोड़ देना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं कि महिलाओं को इस स्थिति में क्या करना चाहिए.
Chhath Puja 2026

क्या छठ में महिलाएं व्रत रख सकती हैं?

Chhath Puja 2026: देशभर में छठ का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. भारत के उत्तरी इलाकों में छठ महापर्व को लेकर जश्न का माहौल है. व्रती छठी मैया और सूर्य देव की उपासना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज (15 नवंबर 2026) छठ महापर्व का तीसरा दिन है, जिस दिन डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाती है. छठ का पर्व बड़ी ही शुद्धता के साथ मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही होने पर छठी मैया नाराज हो जाती हैं और उनका आशीर्वाद नहीं मिल पाता है.

वहीं अक्सर महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि अगर छठ के दौरान या उसके बीच में अचानक से पीरियड्स शुरू हो जाएं, तो क्या व्रत अधूरा रह जाता है. क्या इस दौरान व्रत बीच में ही तोड़ देना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं कि महिलाओं को इस स्थिति में क्या करना चाहिए.

क्या बीच में व्रत तोड़ देना चाहिए?

अगर आपने छठ का संकल्प ले लिया है और बीच में पीरियड्स शुरू हो गए हैं, तो व्रत को बीच में छोड़ने की जरूरत नहीं मानी जाती है. कई परंपराओं में कहा गया है कि मासिक धर्म आना व्रत तोड़ने की वजह नहीं होता है. आप श्रद्धा के साथ अपना व्रत पूरा कर सकती हैं.

पूजा की सामग्री को छूने से बचें

परंपरा के अनुसार पीरियड्स के दौरान पूजा की चीजों को नहीं छूना चाहिए. इसमें प्रसाद, ठेकुआ, फल, सूप और अर्घ्य की टोकरी शामिल है. ऐसे समय में घर का कोई दूसरा सदस्य इन चीजों को तैयार कर सकता है और संभाल सकता है.

अर्घ्य के लिए परिवार की मदद लें

अगर आप खुद अर्घ्य नहीं दे पा रही हैं, तो परिवार का कोई सदस्य आपकी जगह यह काम कर सकता है. पति या घर का कोई और व्यक्ति सूर्य देव को अर्घ्य दे सकता है. इससे पूजा की पूरी विधि संपन्न हो जाती है.

घाट पर जाने को लेकर क्या करें?

कुछ परंपराओं में कहा गया है कि पीरियड्स के समय घाट पर जाकर पूजा में सीधे शामिल नहीं होना चाहिए. ऐसी स्थिति में आप घर पर रहकर ही छठी मैया का ध्यान कर सकती हैं. परिवार के लोग घाट पर जाकर अर्घ्य देने की रस्म पूरी कर सकते हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें