Vistaar NEWS

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल आज, जानें 5 शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Bada Mangal 2026:

बड़ा मंगल 2026

Third Bada Mangal Today: आज मंगलवार, 19 मई 2026 को ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है. इस दिन श्रद्धालु भारी संख्या में आस्था के साथ हनुमानजी की पूजा-अर्चना करते हैं. ज्येष्ठ माह का प्रत्येक मंगलवार हनुमानजी की पूजा-अर्चना के लिए विशेष माना जाता है. तीसरे मंगलवार को बुढ़वा मंगल भी कहते हैं. यहां जानें बुढ़वा मंगल के 5 शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.

शुभ मुहूर्त

बड़े मंगल पर 5 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. जिसमें ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 5 मिनट से सुबह 4 बजकर 47 मिनट तक, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 6 मिनट से शाम 7 बजकर 27 मिनट तक और अमृत काल रात 9 बजकर 14 मिनट से रात 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगा.

पूजा विधि

ये भी पढ़ेंः अच्छे दिन आने वाले हैं! जानिए क्या हैं वो 5 संकेत जो बदल देंगे आपकी किस्मत

धार्मिक महत्व

बड़े मंगल पर हनुमान चालीसा का पाठ करना काफी शुभदायक माना जाता है. अगर जीवन में किसी प्रकार के कष्टों का सामना कर रहे हैं, तो बड़े मंगल के दिन हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए. हनुमान चालीसा का पाठ करने से बजरंगबली की कृपा बनी रहती है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है और बिगड़े काम संवर जाते हैं.

Exit mobile version