Bada Mangal 2026: आज है ज्येष्ठ का चौथा बड़ा मंगल, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और इस दिन क्या करें-क्या नहीं
Bada Mangal Hanuman Puja: मान्यताओं के अनुसार, चौथे बड़े मंगल का यह पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. यह दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, त्रेतायुग में ज्येष्ठ महीने के मंगलवार के दिन ही भगवान राम और पवनपुत्र हनुमान की पहली मुलाकात हुई थी.
बड़ा मंगल 2026
Fourth Bada Mangal Rituals Guide: ज्योतिषियों के अनुसार, मई महीने का आखिरी सप्ताह बेहद खास रहने वाला है. हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, 26 मई यानी आज ज्येष्ठ महीने का चौथा बड़ा मंगल है. मान्यताओं के अनुसार, चौथे बड़े मंगल का यह पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. यह दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, त्रेतायुग में ज्येष्ठ महीने के मंगलवार के दिन ही भगवान राम और पवनपुत्र हनुमान की पहली मुलाकात हुई थी. इसलिए यह दिन बजरंगबली की पूजा और योग-साधना के लिए विशेष माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं बड़े मंगल की पूजा विधि के बारे में.
बड़ा मंगल पर कैसे पूजा करें?
- बड़े मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर हनुमान जी की श्रद्धा से पूजा करें.
- बजरंगबली को रोली और चंदन का तिलक लगाएं, लाल फूल और तुलसी दल अर्पित करें.
- कई भक्त इस दिन हनुमान जी को लाल चोला भी चढ़ाते हैं.
- इसके लिए चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी की प्रतिमा पर लगाया जाता है.
- पूजा के समय हलवा-पूरी, रोट या कोई मीठा प्रसाद चढ़ाना शुभ माना जाता है.
- इसके बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों को प्रसाद, ठंडा पानी और भोजन बांटना पुण्य का काम माना जाता है.
- पूजा पूरी होने के बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करना बहुत लाभकारी माना गया है.
शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:03 बजे से 04:44 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक
- संध्याकाल मुहूर्त- शाम 07:11 बजे से रात 08:33 बजे तक
बड़े मंगल पर न करें ये गलतियां
- बड़े मंगल के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. इस दिन किसी को पैसे उधार देने से बचना चाहिए, क्योंकि मान्यता है कि धन वापस मिलने में परेशानी हो सकती है.
- उत्तर दिशा की यात्रा भी शुभ नहीं मानी जाती. अगर जाना जरूरी हो तो घर से निकलने से पहले थोड़ा गुड़ खाकर निकलना शुभ माना गया है.
- ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दिन गुस्सा, झगड़ा और कड़वे शब्दों से दूर रहना चाहिए.
- साथ ही मांसाहार, शराब, अंडा और ज्यादा नमक वाले भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.