Vistaar NEWS

Bhai Dooj 2026: 10 या 11 नवंबर, कब है भाई दूज का पर्व? आसान विधि से करें भाई की पूजा

Bhai Dooj 2026

भाई दूज 2026

Bhai Dooj 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में भाई और बहन का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है. बहन अपने भाई की लंबी उम्र के लिए भाई दूज का व्रत रखती है. भाई दूज का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. यह पावन पर्व हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाती है. इसी दिन दीवाली के 5 दिवसीय त्योहार की समाप्ति होती है. भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई के लिए उपवास रखती हैं और तिलक लगाकर पूजा करती हैं. कई लोगों के मन में असमंजस है कि इस साल भाई दूज का त्योहार कब है. आइए जानते हैं कि भाई दूज का पर्व कब है.

भाई दूज 2026 तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाई दूज का त्योहार इस साल 11 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन टीका करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:10 बजे से 03:20 बजे तक रहेगा. द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 02:00 बजे से शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर 03:53 बजे तक रहेगी.

पूजा के लिए जरूरी सामान

भाई दूज की पूजा के लिए थाली, दीपक, अक्षत, फल, फूल, मिठाई, देसी घी, सूखा गोला और जल की जरूरत होगी. इन सभी चीजों को पहले से तैयार रखनी चाहिए ताकि पूजा के समय परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें-Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूलकर भी किसी को न दें ये 4 चीजें, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

टीका करने की आसान विधि

Exit mobile version