Chaturgrahi Rajyoga 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 से 13 अप्रैल तक चतुर्ग्रही राजयोग का एक बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है. यह योग तब बनता है जब चार बड़े ग्रह एक ही राशि में मिलते हैं. इस बार मीन राशि में पहले से मौजूद सूर्य, मंगल और शनि के साथ अब बुध भी शामिल होने जा रहे हैं. ज्योतिष में इस मेल को बेहद फलदायी और किस्मत बदलने वाला माना जाता है, जिसका सकारात्मक असर कई लोगों पर देखने को मिलेगा.
ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो इस चतु्र्ग्रही राजयोग से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है. उनके लिए यह समय तरक्की के नए द्वार खोलेगा. पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे, नौकरी और कारोबार में सुनहरे अवसर मिलेंगे और धन-लाभ के भी प्रबल योग बनेंगे. कुल मिलाकर यह समय उनके आर्थिक और करियर पक्ष को काफी मजबूती देगा.
वृषभ राशि
- आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर और मजबूत होगी.
- कमाई के नए जरिए सामने आएंगे और कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
- घर-परिवार में ऐश-ओ-आराम बढ़ेगा और आप धन की बचत करने में भी कामयाब रहेंगे.
मिथुन राशि
- करियर के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा.
- नौकरी करने वालों को ऑफिस में पहचान मिलेगी.
- काम की सराहना हो सकती है.
कन्या राशि
- सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है.
- नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बन सकता है.
- समाज में आपकी छवि बेहतर होगी और व्यापारियों को लाभ हो सकता है.
मीन राशि
- यह योग कई सकारात्मक बदलाव ला सकता है.
- आमदनी बढ़ सकती है.
- अटके हुए काम पूरे होंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा और विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं.
