Vistaar NEWS

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा 4 दिन का महापर्व, जानें नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की पूरी तिथि

Chhath Puja 2026

छठ पूजा 2026

Chhath Puja Four Day Calendar: हिन्दू धर्म में छठ के पावन पर्व का बहुत ज्यादा महत्व है. हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल छठ का त्योहार 13 नवंबर से शुरू होगा. चार दिनों तक चलने वाला यह त्योहार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. छठ पर्व के दौरान श्रद्धालु भगवान सूर्य और छठी मैया का पूजा-अर्चना कर उनकी उपासना करते हैं.

मान्यता है कि सच्चे मन और श्रद्धा भाव से छठी मैया की पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी कष्ट और दुख दूर होते हैं और माता रानी की कृपा बनी रहती है. छठ का पावन पर्व नजदक है, ऐसे में आइए जानते हैं कि चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की तारीख, पूजा और परंपरा के बारे में.

इस साल कब है छठ का महा पर्व?

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, इस साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 14 नवंबर की रात 11 बजकर 23 मिनट से शुरू होगी, जो 16 नवंबर की रात करीब 2 बजे तक रहेगा. वहीं उदया तिथि और पर्व की परंपरा के अनुसार, छठ महापर्व 15 नवंबर, दिन रविवार को रहेगा. इसी दिन व्रती अस्त होते सूर्य को संध्या अर्घ्य देंगे. वहीं चार दिवसीय इस महापर्व का समापन 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही होगा.

पहला दिन: नहाय-खाय

13 नवंबर, शुक्रवार से छठ पर्व शुरू होगा. इस दिन को नहाय-खाय कहते हैं. व्रती सुबह स्नान करके घर की सफाई करते हैं. खाने में सात्विक भोजन बनाया जाता है. इस दिन से व्रत के नियम शुरू हो जाते है

दूसरा दिन: खरना

14 नवंबर, शनिवार को खरना मनाया जाएगा. इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं. शाम को पूजा के बाद गुड़ की खीर का प्रसाद खाते हैं. इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है.

तीसरा दिन: संध्या अर्घ्य

15 नवंबर, रविवार को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा. व्रती परिवार के साथ घाट पर जाएंगे. सूप में ठेकुआ और फल सजाएंगे. डूबते सूरज को जल चढ़ाकर मनोकामना मांगेंगे.

चौथा दिन: उषा अर्घ्य

16 नवंबर, सोमवार को आखिरी दिन होगा. सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इसे उषा अर्घ्य कहते हैं. इसके बाद व्रत खोला जाएगा. यहीं पर छठ महापर्व पूरा हो जाएगा.

Exit mobile version