Ravan Dahan Subh Muhurat: हिंदू धर्म में दशहरा का त्योहार बहुत खास माना जाता है. इसे विजयादशमी भी कहा जाता है. पंचांग के अनुसार यह पर्व अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की मनाया जाता है. इस साल दशमी तिथि दो दिन पड़ने से लोगों में कन्फ्यूजन है कि दशहरा 20 अक्टूबर को है या 21 अक्टूबर को. चलिए आपको इसकी सही तारीख और महत्व बताते हैं.
दशहरा कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार दशमी तिथि 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बकर 11 मिनट पर खत्म होगी. उदया तिथि के हिसाब से दशहरा 20 अक्टूबर 2026 यानी दिन मंगलवार को मनाया जाएगा.
रावण दहन का शुभ मुहूर्त
- दशहरा पर विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से दोपहर 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा.
- अपराह्न पूजा का समय दोपहर 1 बजकर 14 मिनट से शाम 3 बजकर 30 मिनट तक है.
- प्रदोष काल शाम 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा.
- इसलिए रावण दहन शाम 5 बजकर 47 मिनट के बाद करना शुभ रहेगा.
दशहरा पर क्या करना चाहिए?
- विजयादशमी के दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें.
- इसके बाद भगवान श्री राम, माता सीता और हनुमान जी की पूजा करें.
- इस दिन गाय के गोबर से 10 गोले बनाने की परंपरा है और उन पर जौ के बीज लगाए जाते हैं.
- फिर भगवान को धूप और दप दिखाकर पूजा करें. इसके बाद उन गोलों को जला दिया जाता है.
- माना जाता है कि ये गोले अहंकार, लोभ और लालच के प्रतीक होते हैं.
- इन्हें जलाने से मन की बुराइयां खत्म होती हैं.
विजयादशमी का क्या महत्व है?
मान्यता है कि भगवान राम ने नवरात्रि के नौ दिन देवी की पूजा करने के बाद दसवें दिन रावण का वध किया था. इसलिए विजयादशमी पर राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान जी और दुर्गा माता की पूजा और शस्त्र पूजा का जाती है. दशहरे को अबूझ मुहूर्त माना जाता है. इस दिन गहने, वाहन और घर खरीदना बहुत शुभ होता है. नया काम शुरू करने के लिए भी यह दिन बहुत अच्छा माना जाता है.
