Vistaar NEWS

कष्टों से हैं परेशान? एमपी सहित देश के इन चमत्कारी मंदिरों में करें दर्शन, हर दुख होगा दूर

Miraculous Temples for Relief

इन मंदिरों के दर्शन मात्र से कष्ट दूर होते हैं

MP Famous Holy Shrines: भारत प्राचीन काल से ही आस्था का सबसे बड़ा केंद्र माना जा रहा है. यहां कई ऐसे मंदिर हैं, जिनका अपना-अपना विशेष महत्व है. आज भी लोग देवी-देवताओं और पौराणिक परंपराओं का पहले की तरह ही बड़े श्रद्धा भाव से पालन करते हैं और भगवान पर विश्वास रखते हैं. भारत में कई ऐसे प्राचीन मंदिर हैं, जिनके दर्शन और वहां विरजमान देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है. इन प्राचीन मंदिरों में मध्य प्रदेश के मंदिर भी शामिल हैं, जिनका दर्शन मात्र से सभी दुख दूर हो जाते हैं. आइए जानते हैं उन मंदिरों के बारे में.

रतलाम का ऐतिहासिक महालक्ष्मी मंदिर

भारत विश्व का सबसे पुराना देश माना जाता है. देश के लगभग हर राज्य में किसी न किसी भगवान का प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर स्थित है. मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में माता महालक्ष्मी का एक ऐसा ही प्राचीन मंदिर है, जिसके बारे में मान्यता है कि यहां जाने वाले हर भक्त की सभी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं. इस मंदिर में माता लक्ष्मी विराजमान हैं और उन्हें गहने चढ़ाने की एक बहुत पुरानी परंपरा है.

कटनी का चमत्कारी मुहास हनुमान मंदिर

मध्य प्रदेश के कटनी शहर में मुहास हनुमान मंदिर स्थित है. मान्यताओं के अनुसार, अगर किसी भी व्यक्ति को हड्डी से संबंधित कोई समस्या है, तो यहां आने पर वह ठीक हो जाती है. इस मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं. यहां सप्ताह के हर शनिवार और मंगलवार के दिन मेला भी लगता है.

जोधपुर का ऐतिहासिक रातानाड़ा गणेश मंदिर

राजस्थान के जोधपुर में रातानाड़ा नामक प्राचीन गणेश मंदिर स्थापित है. मान्यता है कि पुरातन काल में एक शिक्षक ने रातानाड़ा की पहाड़ी पर भगवान गणेश की एक स्वयंभू प्रतिमा देखी थी, जिसके बाद उन्होंने इसी स्थान पर गणेश जी का मंदिर बनवा दिया. लगभग 150 वर्ष पुराने इस मंदिर में दर्शन मात्र से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है.

ये भी पढ़ें-कलयुग के अंत की शुरुआत? जगन्नाथ मंदिर की ये चौंकाने वाली भविष्यवाणियां जो सच साबित हो रही हैं

अमृतसर का प्रसिद्ध दुर्गियाणा मंदिर

अमृतसर शहर यहां के लोहगढ़ गेट के पास प्रसिद्ध दुर्गियाणा मंदिर स्थापित है. इस मंदिर को ‘लक्ष्मी नारायण मंदिर’ भी कहा जाता है. बनावट और भव्यता में यह मंदिर बिल्कुल Golden Temple की तरह दिखाई देता है. यहां आने से भक्तों के सभी कष्ट और समस्याएं दूर हो जाती हैं.

Exit mobile version