Vistaar NEWS

Baglamukhi Jayanti 2026:अप्रैल म‍हीने में कब है बगलामुखी जयंती? जानिए सही तिथि और पूजा विधि

Baglamukhi Jayanti 2026

मां बगलामुखी

Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार 10 महाविद्याओं में मां बगलामुखी अष्‍टम (आठवीं) महाविद्या है. वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्‍टमी के दिन मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है. इस साल बगलामुखी जयंती किस तिथि को मनाई जानी है, इसे लेकर लोगों के अंदर उत्सुकता बनी हुई है और सही तारीख को जानकर विधि-विधान से माता की पूजा करना चाहते हैं.

कब है बगलामुखी जयंती?

साल 2026 में 25 अप्रैल शुक्रवार को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाएगी. कहा जाता है कि यदि पूरे ब्रह्मांड की शक्तियां भी मिल जाए तो वह मां बगलामुखी का मुकाबला नहीं कर सकती हैं. मां बगलामुखी को पीताम्बरा, बगला, वल्‍गामुखी, वगलामुखी, ब्रह्मास्‍त्र विद्या आदि नामों से पुकारा जाता है. मां बगलामुखी वाणी वाक्पटुता और नियंत्रण शक्‍त‍ि का प्रतिनिधित्व करती हैं. खास बात यह है कि मां बगलामुखी की पूजा तांत्रिक साधना के लिए सबसे प्रसिद्ध मानी जाती है.

कैसे करें मां बगलामुखी की पूजा

मां बगलामुखी की तांत्रिक साधना रात्रि काल में होती है. ता‍ंत्रिक साधना को गुरु या किसी जानकार के अनुसार उनके मार्गदर्शन में ही करना चाहिए नहीं तो इसका विपरीत असर साधक के ऊपर ही हो सकता है.

मां बगलामुखी की पूजा से होने वाले लाभ

मां बगलामुखी पूजा विधि

मां बगलामुखी की पूजा के पहले करें मृत्युंजय भैरव पूजा

भारत में कहां है मां बगलामुखी के प्रसिद्ध मंदिर

पूरे भारत में मां बगलामुखी के तीन प्रमुख सिद्धपीठ हैं – हिमाचल प्रदेश के बनखंडी में, मध्‍य प्रदेश के नलखेड़ा में और मध्‍य प्रदेश के दतिया में.

ये भी पढे़ं- Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ मास के 8 बड़े मंगल! नोट कर लें तारीख, जानिए हनुमान पूजा का महत्व

(डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. विस्तार न्यूज किसी भी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

Exit mobile version