Vistaar NEWS

Janmashtami Tulsi Remedies: जन्माष्टमी पर तुलसी के ये उपाय दिलाएंगे श्रीकृष्ण की कृपा, जानें क्या करें और क्या नहीं

Krishna Janmashtami 2026

जन्माष्टमी 2026

Lord Krishna Blessings Guide: जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं में इस दिन पूजा-पाठ,भोग और विशेष उपायों का खास महत्व बताया गया है. भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी बहुत प्रिय मानी जाती है. यही वजह है कि कान्हा की पूजा और भोग में तुलसी दल का इस्तेमाल शभ माना जाता है. जन्माष्टमी पर तुलसी से जुड़े कुछ आसान उपाय घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए किए जाते हैं.

कान्हा को भोग में जरूर चढ़ाएं तुलसी

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री, पंजीरी या पंचामृत का भोग लगाते समय उसमें तुलसी का एक साफ पत्ता जरूर रखें. मान्यता है कि तुलसी द के साथ लगाया गया भोग भगवान को प्रिय होता है.

तुलसी के सामने जलाएं दीपक

जन्माष्टमी की शाम तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं. इसके बाद ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करते हुए तुलसी की 11 या 21 बार परिक्रमा करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे घर में सकारात्मक माहौल और सुख-शांति बनी रहती है.

मनोकामना के लिए करें यह उपाय

इस दिन तुलसी के पौधे को लाल चुनरी अर्पित कर सकते हैं. साथ ही तने पर कलावा बांधकर भगवान श्रीकृष्ण के सामने अपनी मनोकामना रखें. इसे श्रद्धा और विश्वास के साथ करने की मान्यता है.

तुलसी की मंजरी करें अर्पित

अगर तुलसी के पौधे में मंजरी लगी है, तो जन्माष्टमी के दिन उसे भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में अर्पित करें. मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानियां कम होती हैं और घर में धन-समृद्धि का मार्ग खुलता है.

ये भी पढ़ें-Krishna Janmashtami 2026: 15 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें आधी रात को ही क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी

तुलसी से जुड़ी इन गलतियों से बचें

जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना धार्मिक रूप से वर्जित माना जाता है. पूजा के लिए तुलसी चाहिए तो सप्तमी के दिन ही पत्ते तोड़कर रख लें. बिना स्नान किए या अशुद्ध कपड़ों में तुलसी को छूने से भी बचें. पूजा में टूटे हुए या खराब पत्ते न चढ़एं. इसके अलावा तुलसी के पौधे के आसपास गंदगी, कूड़ा, झाड़ू या जूते-चप्पल न रखें। जन्माष्टमी के दिन तुलसी के आसपस का स्थान साफ और स्वच्छ रखना शुभ माना जाता है.

Exit mobile version