Vistaar NEWS

Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन में भूलकर भी न दें ये 3 चीजें, जानें क्या देना माना जाता है शुभ

Kanya Pujan 2026

कन्याओं को नहीं देना चाहिए

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाता है. इस दिन छोटी बच्चियों को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है. कन्याओं के पैर धोकर तिलक लगाया जाता है और उन्हें भोजन कराया जाता है. इसके बाद दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है. मान्यता है कि श्रद्धा और सम्मान की साथ कन्या पूजन करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है.

नवरात्रि में कन्या पूजन का क्या है महत्व?

हिंदू धर्म में छोटी कन्याओं को देवी शक्ति का प्रतीक माना जाता है. इसी वजह से नवरात्रि में कन्या पूजन की परंपरा निभाई जाती है. इस दिन कन्याओं को भोजन कराने के बाद उनकी जरूरत और उम्र के अनुसार उपहार दिए जाते हैं. मान्यता है कि बच्चियों का सम्मन करना देवी की आराधना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

कन्या पूजन में नुकीली चीजें देने से बचे

कन्या पूजन के दौरान छोटी बच्चियों को चाकू, कैंची या दूसरी नुकीली वस्तुएं उपहार में देने से बचना चाहिए. इनसे चोट लगने का खतरा रहता है. इसकी जगह कॉपी, पेंसिल, किताबें या पढ़ाई से जुड़ी उपयोगी चीजें दे सकते हैं.

कन्या पूजन में चमड़े की वस्तुएं क्यों न दें?

धार्मिक परंपराओं में पूजा के दौरान शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है. इसी कारण कुछ मान्यताओं में चमड़े से बनी वस्तुओं को कन्या पूजन के लिए उचित नहीं माना जाता. ऐसे में कपड़े, किताबें या अन्य उपयोगी सामान उपहार में देना बेहतर ऑप्शन हो सकता है.

काले रंग की चीजें देना माना जाता है अशुभ

कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन में काले रंग की वस्तुएं देने से बचना चाहिए. इसके बजाय लाल, गुलाबी और पीले रंग की कपड़े या दूसरी उपयोगी चीजें दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Dussehra 2026 Date: 20 या 21 अक्टूबर इस साल कब है दशहरा? जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

कन्या पूजन में कौन से गिफ्ट्स देना शुभ है?

कन्या पूजन में फल, मिठाई, कपड़े, कॉपी-पेंसिल, किताबें, चूड़ियां और रुमाल जैसे उपहार दिए जा सकते हैं. कई लोग लाल चुनरी और श्रृंगार की सामग्री भी भेंट करते हैं. अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार चुनें और बच्चियों की उम्र व जरूरतों की ध्यान रखें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रद्धा और स्नेह के साथ किया गया कन्या पूजन विशेष महत्व रखता है.

Exit mobile version