Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष शुरू हो चुका है. हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का समय माना जाता है. इस दौरान लोग अपने पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे धार्मिक कार्य करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में कुछ जीवो का घर के आसपास दिखाई देना भी खास संकेत माना जाता है. कहा जाता है कि इन जीवों के जरिए पितर अपनी उपस्थिति का संकेत देते हैं और परिवर से प्रसन्न होने का संदेश देते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 जीवों के बारे में.
गाय
पितृ पक्ष के दौरान अगर कोई गाय आपके घर के दरवाजे पर आ जाए तो इसे धार्मिक मान्यता में शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि यह पितरों के प्रसन्न होने का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में गाय को श्रद्धा के साथ रोटी या हरा चारा खिलाना अच्छा माना जाता है.
सांप
अगर पितृ पक्ष के दौरान घर के आसपास सांप दिखाई दे तो उसे नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस समय सांप का दिखाई देना भी पितरों से जुड़ा संकेत माना जाता है. हालांकि, सांप से दूरी बनाए रखना जरूरी है.
कौवा
पितृ पक्ष में कौवे को विशेष महत्व दिया जाता है. मान्यता है कि अगर इस दौरान कौवा घर की छत या आसपास दिखाई दे तो यह पितरों के प्रसन्न होने का संकेत हो सकता है. इसलिए कई परिवार इस दौरान कौवे के लिए भोजन निकालते हैं.
कुत्ता
पितृ पक्ष के दौरान कुत्ते को भोजन कराना भी शुभ माना जाता है. अगर इन दिनों कोई कुत्ता आपके घर के दरवाजे पर आ जाए तो उसे भगाने के बजाय भोजन कराने की परंपरा कई जगहों पर देखने को मिलती है.
चींटियां
पितृ पक्ष में घर के आसपास अचानक ज्यादा चींटियां दिखाई देना भी कुछ धार्मिक मान्यताओं में शुभ माना गया है. ऐसी स्थिति में लोग चींटियों के लिए आटा या दना डालते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है.
