Ketu Nakshatra Parivartan: 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

3 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजकर 2 मिनट पर केतु मघा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेंगे. इस समय केतु अपनी ही राशि में रहेंगे. ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस बदलाव का असर लोगों के पैसे, परिवार, रिश्तों, फैसले लेने की क्षमता और मन की स्थिति पर पड़ सकता है.
Ketu Nakshatra Parivartan

केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026

Ketu Nakshatra Parivartan: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ-साथ नक्षत्र बदलना भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. अक्टूबर 2026 की शुरुआत में केतु एक बड़ा बदलाव करने वाले हैं. 3 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजकर 2 मिनट पर केतु मघा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेंगे. इस समय केतु अपनी ही राशि में रहेंगे. ज्योतिष मान्यता के अनुसर इस बदलाव का असर लोगों के पैसे, परिवार, रिश्तों, फैसले लेने की क्षमता और मन की स्थिति पर पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राशियों पर इसका असर दिखाई दे सकता है.

वृषभ राशि

  • वृषभ राशि वालों के लिए केतु का असर चौथे घर पर रहेगा. चौथा घर मकान, परिवार, माता, जमीन-जायदाद और मन की शांति से जुड़ा होता है.
  • इस दौरान घर-परिवार की बातों को लेकर मन परेशान रह सकता है.
  • परिवार के साथ रहते हुए भी अकेलापन लग सकता है. जमीन या गाड़ी से जुड़े पुराने मामले फिर से सामने आ सकते हैं.

कर्क राशि

  • कर्क राशि वालों के लिए केतु का असर दूसरे घर पर होगा. दूसरा घर धन, बचत, परिवार और बोली से जुड़ा माना जाता है.
  • इस समय आपके अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं. इससे आपकी बचत पर असर पड़ेगा.
  • पैसे से जुड़े काम में लापरवाही करने स नुकसान हो सकता है. गुस्से में या बिना सोचे बोली गई बात
  • घर में झगड़ा हो सकता है. इसलिए पैसे का बजट बना कर चलें. बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें. गरीबों को खाना खिलाना और राम नाम का जाप करना शुभ रहेगा.

ये भी पढ़ें-Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष से पहले बन रहा लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है फायदा

कन्या राशि

  • कन्या राशि वालों के लिए केतु का असर बारहवें घर पर रहेगा. बारहवां घर खर्च, विदेश यात्रा, अकेलापन, नींद और मानसिक चिंता से जुड़ा होता है.
  • इस दौरान बिना सोचे-समझे खर्च बढ़ सकते हैं. ऐसी जगह पैसे न लगाएं जहां से फायदा तुरंत न दिखे.
  • नींद पूरी न होने स आपका रज का का बिगड़ सकता है. विदेश या दूर की जगह से जुड़ा कोई फैसला लेने से पहले हर बात को अच्छे से जांच लें.
  • मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में गुड़ और चने का भोग लगाना और जरूरतमंदों को भोजन कराना शुभ माना गया है.

ज़रूर पढ़ें