Vistaar NEWS

Pradosh Vrat 2026: दिसंबर में 2 बार पड़ेगा प्रदोष व्रत, जानें रवि और सोम प्रदोष की तिथि-महत्व

Pradosh Vrat 2026

दिसंबर प्रदोष व्रत

Pradosh Vrat 2026: हिन्दू धर्म में प्रदोष व्रत का त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. यह व्रत भगवान शिव को समर्पित है. इस खास मौके पर भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर उनकी उपासना करते हैं. हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. मान्यता है कि इस दिन देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी कष्ट और दुख दूर होते हैं और भगवान का आशीर्वाद बना रहता है.

दो दिन बाद साल का आखिरी महीना शुरू हो जाएगा. इस महीने का प्रदोष व्रत साल का आखिरी प्रदोष व्रत है, जिस वजह से यह और भी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिसंबर महीने में प्रदोष व्रत कब पड़ रहा है. आइए जानते हैं तिथियां, पूजा और सही समय के बारे में.

दिसंबर 2026 प्रदोष व्रत की तिथियां

6 दिसंबर को रवि प्रदोष व्रत

दिसंबर महीने की शुरुआत में ही पहला प्रदोष व्रत आएगा. यह व्रत 6 दिसंबर को रविवार के दिन पड़ेगा. रविवार को पड़ने के कारण इसका नाम रवि प्रदोष व्रत होगा. कहा जाता है कि इस व्रत को करने से सेहत अच्छी रहती है.

21 दिसंबर को सोम प्रदोष व्रत

दिसंबर में दूसरा प्रदोष व्रत महीने के आखिर में होगा. यह व्रत 21 दिसंबर को सोमवार के दिन पड़ेगा. सोमवार भगवान शिव का खास दिन है. इसलिए इस दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को और भी शुभ माना जाता है.

प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व

प्रदोष व्रत भगवान शिव को खुश करने के लिए रखा जाता है. प्रदोष का मतलब होता है शाम का समय, जब दिन और रात मिलते हैं. माना जाता है कि इसी समय भगवान शिव ने अपनी खुशी में नृत्य किया था. इसलिए इस समय शिव जी की पूजा करना बहुत शुभ माना जाती है. इस व्रत को करने से पाप दूर होते हैं. मन की चिंता खत्म होती है. घर में सुख-शांति आती है. और भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है.

Exit mobile version