Vistaar NEWS

Sawan Second Somwar: सावन का दूसरा सोमवार आज, शिवलिंग पर अर्पित करें ये 4 चीजें, बरसेगी शिव कृपा

Sawan Second Somwar

सावन 2026

Four Shivling Offerings For Blessings: सबसे पवित्र महीने सावन की शुरुआत हो चुकी है. आज 10 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार है. इस शुभ अवसर पर भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं. वहीं देश भर के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. दूसरी तरफ लाखों की संख्या में शिव भक्त कांवड लेकर पवित्र स्थलों पर जा रहे हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस बार के दूसरे सावन सोमवार पर सोम प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग बन रहा है.

इसके अलावा, कल यानी 11 अगस्त को सावन की मुख्य शिवरात्रि का त्योहार भी मनाया जाएगा. ऐसे में आज का यह दूसरा सोमवार भक्तों के लिए बहुत फलदायी और महत्वपूर्ण रहने वाला है. शास्त्रों के अनुसार, सावन सोमवार में यदि कोई भी भक्त सच्चे मन और श्रद्धा से शिवलिंग पर उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करता है, तो भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दूसरे सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं.

सावन के सोमवार पर क्यों किया जाता है जलाभिषेक?

सावन का यह महीना भगवान शिव को अर्पित है और उनका सबसे प्रिय महीना माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को भगवान शिव ने पी लिया था. विष की गर्मी को दूर करने के लिए सभी देवताओं और भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. उसी समय से शिवलिंग पर जलाभिषेक की परंपरा चली आ रही है. सावन का यह महीना भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए बहुत ही शुभ माना गया है.

गंगाजल से अभिषेक

आज सावन का दूसरा सोमवार है और इस दौरान शिवलिंग पर जल अर्पित करना बहुत ही फलदायी माना गया है. अगर आप थोड़े से शुद्ध पानी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं, तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी. इसके साथ ही ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलेगी.

दूध चढ़ाएं

शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव को दूध चढ़ाना बहुत ही फलदायी और शुभ माना गया है. सावन सोमवार में शिवलिंग पर दूध अर्पित करने की परंपरा बहुत पुराने समय से चली आ रही है. आज भगवान शिव को दूध अर्पित करने से आपके सारे दुख और कष्ट दूर होंगे.

ये भी पढ़ें-Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं, सूतक का क्या होगा?

दही और शुद्ध शहद से जलाभिषेक करें

दही से जलाभिषेक करना भी बहुत शुभ माना जाता है. अगर आप सावन सोमवार के दिनों में शिवलिंग पर दही से अभिषेक करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा और ऐसा करने से भगवान शिव भी प्रसन्न होंगे. इसके अलावा, शुद्ध शहद चढ़ाने का भी विशेष महत्व है. शहद चढ़ाने से जीवन में मधुरता और सकारात्मकता आती है.

Exit mobile version