Sawan First Monday 2026: सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है. भगवान शिव को समर्पित यह महीना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है. सावन महीने के पहले दिन से ही श्रद्धालु देशभर के शिव मंदिरों में पहुंचकर शिवलिंग पर जल अर्पित कर उनका आशीर्वा प्राप्त कर रहे हैं. शास्त्रों के अनुसार, सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार का बहुत ही महत्त्व होता है.
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कुल चार सावन सोमवार पड़ने वाले हैं. धर् ग्रंथों में सावन के पहले सोमवार को बहुत ही ख़ास बताया गया है. इस दिन यदि कोई भी भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ कुछ अचूक उपाय करता है, तो उन पर भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि 3 अगस्त को पड़ने वाले सावन के पहले सोमवार के दिन कौन से तीन ख़ास उपाय करें, जिससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे.
शिवलिंग का जलाभिषेक करें
सावन के पहले दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें या न करें, लेकिन सावन के पहले सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध ज़रूर चढ़ाएं. शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आपको मनचाहा वरदान देते हैं. इसके अलावा, अगर आपको नौकरी करने में कोई परेशानी आ रही है या आपका कोई दूसरा काम बिगड़ रहा है, तो सावन के पहले सोमवार के दिन यह अचूक उपाय ज़रूर करें. इससे आपको नौकरी में लाभ मिलेगा साथ ही आर्थिक तंगी भी दूर होगी.
भोलेनाथ के माथे पर चंदन का लेप लगाएं
पूजा-अर्चना करते समय भगवान भोलनाथ के माथे पर चंदन का लेप लगाएं. अगर आप कल यानी सावन के पहले सोमवार के दिन यह ख़ास उपाय करते हैं, तो भगवान शिव आपसे प्रसन्न होंगे और आपके रुके हुए सभी काम फिर से पूरे हो सकेंगे. मान्यता है कि इस उपाय को करने से मनुष्य के शरीर के सभी चक्र जागृत होते हैं, जिससे नौकरी सहित कई दूसरे कामों में भी सफलता मिलती है. यह उपाय उन लोगों के लिए वरदान के समान है, जो नौकरी में आगे बढ़ना चाहते हैं और प्रमोशन पाना कहते हैं.
ये भी पढ़ें-Sawan Somwar 2026: इस साल सावन में 4 या 5 कितने सोमवार पड़ेंगे? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें सही तारीख
शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं
आप सावन के पहले सोमवार के दिन मंदिर जाकर शिवलिंग पर 21 बेलपत्र चढ़ाएं. ऐसा करना आपके लिए फलदायी साबित हो सकता है. इसके अलावा, पूजा करते समय आप भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप भी करें. ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी और घर में सुख-शांति बनी रहेगी.
