Vistaar NEWS

Shani Jayanti 2026: शनि देव की प्रिय हैं ये 3 राशियां, आज से चमकेगी इनकी किस्मत

Shani Jayanti 2026

शनि जयंती 2026

Shani Jayanti 2026: हिंदू धर्म में बहुत सी जयंतियां मनाई जाती हैं, लेकिन शास्त्रों में शनि जयंती का विशेष महत्व है. इस साल शनि जयंती आज यानी 16 मई को मनाई जा रही है. यह दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है, क्योंकि इसी दिन शनि महाराज का जन्म हुआ था. शास्त्रों के अनुसार, यह हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाई जाती है.

शनि जयंती के दिन भगवान शनि देव की उपासना करने से शनि दोष में कमी आती है तथा साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है. इसके अलावा, जीवन की सारी बाधाएं दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है. ज्योतिषियों के अनुसार, शनि देव की कुछ प्रिय राशियां हैं जिन पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं उन विशेष राशियों के बारे में जिनकी आज से किस्मत चमकने वाली है और उनके लिए शुभ दिनों की शुरुआत हो रही है.

तुला राशि (Libra)

मकर राशि (Capricorn)

कुंभ राशि (Aquarius)

ये भी पढ़ें-Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान, जानें किन बातों का रखें ध्यान

शनि का मुख्य प्रभाव और उपाय

ज्योतिष शास्त्र कहता है कि शनि देव का असली असर इंसान की 30 साल की उम्र के बाद ही दिखाई देता है. इन तीनों राशियों के लोगों का जीवन 30 की उम्र के बाद ही संवरता है. उनका करियर सही रास्ते पर आता है और अच्छी आमदनी शुरू होती है. पुराने अनुभवों की मदद से वे बेहतर फैसले लेते हैं. शनि देव का आशीर्वाद पाने का सबसे आसान तरीका है कि इंसान हमेशा ईमानदार रहे, नियमों का पालन करे और लगातार मेहनत करता रहे.

Exit mobile version