Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान, जानें किन बातों का रखें ध्यान
शनि जयंती 2026
Shani Jayanti 2026: इस बार शनि जयंती 16 मई 2026 दिन शनिवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर भगवान शनिदेव का जन्म हुआ था. माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन की परेशानियां कम होती हैं. जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रही है, उनके लिए यह दिन खास माना जाता है. हालांकि, शनिदेव कर्मों के अनुसार फल देने वाले देवता हैं, इसलिए हर व्यक्ति इस दिन उनकी पूजा कर सकता है.
शनिदेव के दर्शन के समय किन बातों का ध्यान रखें?
- शनिदेव के दर्शन करते समय एक बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
- मान्यता है कि उनकी आंखों में सीधे नहीं देखना चाहिए और न ही मूर्ति के ठीक सामने खड़ा होना चाहिए.
- कहा जाता है कि शनि की कठोर दृष्टि व्यक्ति के जीवन में परेशानियां ला सकती है.
- इसलिए पूजा के समय उनके चरणों का दर्शन कर श्रद्धा से प्रणाम करना शुभ माना जाता है.
शनिदेव को कहां पर तेल चढ़ाएं?
कई लोग पूजा के दौरान शनिदेव के सिर पर तेल चढ़ा देते हैं, लेकिन शास्त्रों में इसे सही नहीं माना गया है. मान्यता के अनुसार तेल उनके चरणों या पैर के अंगूठे पर अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है.
ये भी पढ़ें-Budh Gochar 2026: बुध का वृषभ राशि में गोचर आज, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
शनि जयंती पर क्या नहीं करना चाहिए?
- इस दिन मांसाहार और शराब का सेवन करने से बचें.
- गरीब, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों का अनादर न करें.
- झूठ बोलने, धोखा देने और गलत काम करने से दूरी बनाए रखें.
- बेवजह किसी से विवाद या लड़ाई-झगड़ा न करें.
- दान करते समय टूटी-फूटी या खराब चीजें नहीं देनी चाहिए.
- पूजा करते समय मोबाइल या दूसरी ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें.