Vistaar NEWS

घर में मिल रहे हैं ये संकेत तो हो जाएं सावधान, भूत का हो सकता है साया

symbolic image

सांकेतिक फोटो

Signs Of Ghost In House: घर को इंसान के लिए सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है. लेकिन कई बार इसी घर में कुछ ऐसी घटनाएं होने लगती हैं, जिन्हें देखकर डर महसस होने लगता है. कभी बिना किसी के बुलाए अपना नाम सुनाई देता है, कभी रखा हुआ सामान दूसरी जगह मिल जाती है और कभी रात में अजीब आवाजें सुनाई देती हैं. धार्मिक और लोक मान्यताओं में इन घटनाओं को कई बार बुरी ऊर्जा या नकारात्मक शक्ति से जोड़कर देखा जाता है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में.

बिना किसी के बुलाए सुनाई दे नाम

अगर आपको घर में कई बार ऐसा महसूस हो कि कोई आपका नाम पुकार रहा है, लेकिन आसपास देखने पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं है, तो लोक मान्यताओं में इसे बुरे साये से जोड़कर देखा जाता है. ऐसी मान्यता है कि नकारात्मक शक्तियां इंसान का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए उसका नाम पुकार सकती हैं. हालांकि, ऐसी आवाजों के पीछे दूसरे सामान्य कारण भी हो सकते हैं.

अचानक अपनी जगह बदलने लगे सामान

घर में रखा कोई सामान बार-बार अपनी जगह से अलग मिलता है, तो इसे भी कुछ मान्यताओं में नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है. खासतौर पर परफ्यूम, कपड़े या ऐसी चीजों को लेकर कई तरह की लोक धारणाएं हैं, जिनमें इंसान कीगंध रहती है. कुछ मान्यताओं में ऐसी शक्तियों को जिन्न या आत्मा से भी जोड़कर देखा जाता है. हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

ये भी पढ़ें-23 सितंबर से अस्त होंगे शुक्र, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, जानें क्या होगा असर

सिर भारी रहना और डरावने सपने आना

अगर किसी व्यक्ति को लगातार सिर भारी महसूस हो और रोज डरावने सपने आएं, तो धार्मिक मान्यताओं में इसे भी नकारात्मक माहौल से जोड़कर देखा जाता है. माना जाता है कि ऐसी स्थिति में व्यक्ति बेचैनी और डर महसूस कर सकता है. लेकिन लगातार सिरदर्द या नींद से जुड़ी परेशानी होने पर स्वास्थ्य संबंधी कारणों पर भी ध्यान देना जरूरी है.

Exit mobile version