Vistaar NEWS

Sun Transit 2026: सूर्य का मघा नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत

sun transit

सूर्य गोचर 2026

Sun Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व और पिता का कारक माना जाता है. 17 अगस्त की सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर सूर्य मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. सूर्य 31 अगस्त तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. मघा नक्षत्र का संबंध पितरों, सत्ता, सम्मान और ऊंचे पद से माना जाता है. वहीं इसके स्वामी केतु हैं, जिन्हें आध्यात्मिकता और मोक्ष से जोड़ा जाता है. सूर्य के सिंह राशि में मघा नक्षत्र में आने से इसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए खास माना जा रहा है. आइए जानते हैं वे 3 राशियां कौन-सी हैं.

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और सूर्य के साथ मंगल की मित्रता मानी जाती है. सूर्य का यह बदलाव आपके पंचम भाव को मजबूत कर सकता है. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई नौकरी का मौका मिल सकता है. कारोबार में नए विचार फायदा पहुंचा सकते हैं. शेयर बाजार, लॉटरी या पैतृक संपत्ति से अचानक आर्थिक लाभ के योग भी बन सकते हैं.

सिंह राशि

मघा नक्षत्र सिंह राशि में ही आता है, इसलिए इस राशि के लोगों पर सूर्य के इस बदलाव का विशेष असर पड़ सकता है. नौकरी और समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा. लोग आपकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ करेंगे. सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है. नए प्रोजेक्ट शुरू करने से आर्थिक लाभ होने के योग हैं.

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए सूर्य का मघा नक्षत्र में जाना भाग्य को मजबूत कर सकता है. लंबे समय से अटके काम 31 अगस्त तक पूरे होने की संभावना है. उच्च शिक्षा, विदेश से जुड़े काम और लंबी दूरी की यात्राओं से फायदा मिल सकता है.

शुभ फल पाने के आसान उपाय

Exit mobile version