15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम के बने उपकप्तान

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान नियुक्त किया गया है.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी व्हाइट बॉल के बाद अब रेड बॉल क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं. महज 15 साल की उम्र में इस बल्लेबाज को रेड बॉल क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. आगामी दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान नियुक्त किया गया है.

ईशान किशन बने कप्तान

आगामी दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को सौंपी गई है. जबकि 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. बता दें, दलीप ट्रॉफी का आगाज 23 अगस्त से होगा. यह टूर्नामेंट भारतीय घरेलू क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 230 पायदान की लगाई छलांग, टॉप-50 बल्लेबाजों में मारी एंट्री

इन खिलाड़ियों को मिला मौका

ईस्ट जोन की टीम में इस बार अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों पर भी भरोसा जताया गया है. कप्तान ईशान किशन के अलावा टीम में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर सिलेक्टर्स की खास नजर होगी.

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की पूरी टीम

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार.

ज़रूर पढ़ें