एशियन गेम्स क्रिकेट 2026 का शेड्यूल जारी, इस कंडीशन पर होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जापान के आइची-नागोया में होने वाली इस बहु-खेल आयोजन में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित मुकाबले को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
India vs Pakistan

भारत बनाम पाकिस्तान

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जापान के आइची-नागोया में होने वाली इस बहु-खेल आयोजन में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित मुकाबले को लेकर चर्चा तेज हो गई है. फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या एशियन गेम्स में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला होगा?

एशियन गेम्स में क्रिकेट मैचों का फॉर्मैट, वेन्यू और तारीख

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के मैच टी20 फॉर्मैट में खेले जाएंगे. इन मैचों को पूरा इंटरनेशनल स्टेटस मिलेगा. विमेंस टूर्नामेंट 17 से 22 सितंबर तक खेले जाएंगे, जबकि मेंस का कॉम्पिटिशन 24 से 1 अक्टूबर तक होगा. भारत की मेंस और विमेंस क्रिकेट टीम डिफेंडिंग चैंपियन है. ऐसे में भारत की दोनों टीमें इस बार सीधा क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी.

यह भी पढ़ें: भारत में भी खेली जा सकती है एशेज सीरीज? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बयान से मची हलचल

इन 4 टीमों को मिली सीधी एंट्री

एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट में 4 टीमों को सीधी एंट्री मिली है, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश का नाम शामिल है. ये चारों टीमें क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी. इसके अलावा बाकी चार इस्थानों के लिए 6 टीमों के बीच क्वालीफायर मुकाबले खेले जाएंगे.

भारत-पाकिस्तान की कब होगी भिड़ंत?

भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेलने होंगे. इन दोनों टीमों का सामना क्वालीफायर मुकाबले के जरिए एशियन गेम्स में जगह बनाने वाली टीमों से होगा. अगर भारत और पाकिस्तान अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मैच जीत जाते हैं, तो सेमीफाइनल या फाइनल में दोनों के बीच भिड़ंत देखने को मिल सकती है.

दोनों टीमों के बीच क्वार्टरफाइनल का नतीजा तय करेगा कि भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला होगा या नहीं. दोनों में से कोई एक भी टीम अगर क्वार्टरफाइनल मैच हार जाती है, तो एशियन गेम्स में भारत-पाक मुकाबला नहीं हो पाएगा.

ज़रूर पढ़ें