IND vs ENG Semifinal: इंग्लैंड के खिलाफ कैसा हो गेम प्लान? कपिल देव ने वॉर्निंग के साथ टीम इंडिया को दी नसीहत

IND vs ENG: 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय दिग्गज पूर्व कप्तान कपिल देव ने टीम इंडिया को बड़ी चेतावनी दी हैं.
kapil dev

कपिल देव

IND vs ENG Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले भारतीय दिग्गज पूर्व कप्तान कपिल देव ने टीम इंडिया को बड़ी नसीहत दी हैं. आइए जानते है आखिर क्या है पूरा मामला…

कपिल देव ने क्या कहा?

दरअसल गोल्फ की ’72 द लीग’ के गुड़गांव के क्लासिक गोल्ड एंड कंट्री क्लब के एक मैच के दौरान NDTV से बात करते हुए भारतीय दिग्गज पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि अगर वह पहले से गोल्फ खेलते तो उनके क्रिकेट में 1000 रन से ज्यादा हो जाते. उन्होंने आगे कहा कि कई क्रिकेट और अन्य खेलों के खिलाड़ी गोल्फ खेलते हैं जिसका उन्हें फायदा भी होता है.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? जानिए किन खिलाड़ियों को मौका देंगे गंभीर-सूर्या

मीडिया को लेकर क्या कहा?

इस दौर की शुरुआत से पहले कपिल देव ने गोल्फ खिलाड़ियों से कहा कि वह अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाए ताकि वह इतिहास रच सके और आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद करें. आगे पूर्व कप्तान ने कहा कि मीडिया क्रिकेट को ज्यादा बढ़ावा देती हैं, उन्हें बाकी दूसरे खेलों को भी अहमियत देनी चाहिए.

टीम इंडिया को दी चेतावनी

NDTV से खास बातचीत में कपिल देव ने टीम इंडिया का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा भारतीय टीम संतुलन और आत्मविश्वास से भरी हुई है. कपिल ने जोर देते हुए कहा कि किसी एक खिलाड़ी पर निर्धर रहने के वजह पूरी टीम के प्रदर्शन पर भरोसा करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि टीम इस वक्त बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रही है. अंतिम चार में सबसे ज्यादा जरूरत कंसंट्रेशन बनाए रखने की होती है. यह पूरी टीम मिलकर खिताब जीत सकती है. आगे उन्होंने टीम को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि टीम इंडिया के पास इस बार वर्ल्ड कप जीतने का बेहतरीन मौका है.

ज़रूर पढ़ें