सहवाग के बेटे ने बल्ले से उगली आग, अंडर-19 ASIA CUP 2026 में बनाए सबसे ज्यादा रन
आर्यवीर सहवाग
Aaryavir Sehwag: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने हाल ही में खेले गए अंडर 19 एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. टूर्नामेंट में यूएई के खिलाफ शानदार शतक जड़ने के बाद फाइनल में भी आर्यवीर का बल्ला जमकर गरजा है. पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में आर्यवीर ने 61 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली. इसी के साथ आर्यवीर ने इस टूर्नामेंट की 5 पारियों में 361 रन बना लिए हैं. वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
फाइनल में गरजा आर्यवीर सहवाग का बल्ला
पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय स्टार ओपनर आर्यवीर सहवाग का बल्ला जमकर बोला है. इस मैच में उन्होंने 95.08 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 58 रनों की पारी खेली. इस दमदार प्रदर्शन के साथ आर्यवीर ने इस टूर्नामेंट की 5 पारियों में 361 रन बना दिए हैं.
5️⃣ Innings 3️⃣6️⃣1️⃣ Runs 9️⃣0️⃣. 2️⃣5️⃣ Average 1️⃣ Hundred and 3️⃣ Fifties Aaryavir Sehwag is adjudged the Player of the Tournament for his incredible effort with the bat 💥 #MensU19AsiaCup https://t.co/sUJq8bNsdD
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
बनाया खास रिकॉर्ड
आर्यवीर सहवाग ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने पांच पारियों में 361 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. इस पूरे टूर्नामेंट में जूनियर सहवाग ने कुल 38 चौके और 16 छक्के जड़े हैं. इस धमाकेदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया है. आर्यवीर से पहले पाकिस्तान के उस्मान खान के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था, जिन्होंने 5 पारियों में 345 रन बनाए. अब सहवाग ने उन्हें पीछे करते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया है.
नहीं खेल पाएंगे अंडर 19 वर्ल्ड कप
इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद आर्यवीर सहवाग भारत के लिए कभी अंडर 19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे. ऐसा इसलिए है क्योंकि वह 19 साल और 26 दिन के हैं. वह पहले ही 19 साल की उम्र पार कर चुके हैं और अगला अंडर 19 वर्ल्ड कप फरवरी 2028 में खेला जाएगा. तब तक वह 20 साल के हो जाएंगे और इसी वजह से वह वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सकेंगे.



