अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, एक कैलेंडर ईयर में 9 बार 0 पर हुए आउट

Abhishek Sharma: भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम टी20 क्रिकेट में बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह टी20 क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma: भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम टी20 क्रिकेट में बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. अभिषेक के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसे कोई भी बल्लेबाज अपने करियर में नहीं बनाना चाहेगा. आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अभिषेक बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसी के साथ ही वह साल 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए. यह इस कैलेंडर ईयर में उनका नौवां डक था. इसी के साथ अभिषेक ओवरऑल टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 9 बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा अभिषेक टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 9 बार जीरो पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले अफगानिस्तान के राशिद खान और पाकिस्तान के शादाब खान ने नाम एक कैलेंडर ईयर में 9 बार डक पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज था.

यह भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी को पहले ही मैच में खिलाओ…’, इंग्लैंड दौरे से पहले सुनील गावस्कर की दो टूक, दिया बड़ा बयान

इस साल T20I में 6 बार डक पर हुए आउट

बता दें, भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने इस साल अब तक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 6 बार तो वह अपना खाता भी नहीं खोल सके. आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुआ वह 3 बार बिना खाता खोले आउट हुए थे. इस साल टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक के 6 डक किसी भी भरतिए खिलाड़ी द्वारा एक कैलेंडर ईयर में बनाए गए सबसे ज्यादा डक हैं.

अभिषेक शर्मा T20I करियर

25 वर्षीय भारतीय सलामी बल्लेबाज अभसिहएक शर्मा ने अब तक कुल 48 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसकी 47 पारियों में उन्होंने 1487 रन बना लिए हैं. टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक के नाम 2 शतक और 10 अर्धशतक दर्ज हैं.

ज़रूर पढ़ें