36 दिन जेल, मुश्किल से मिली जमानत…अब रणजी में शतक जड़ते ही मैदान पर फूट-फूटकर रोए अभिषेक पोरेल

Abishek Porel Ranji Century: रेप केस के आरोपों में जमानत मिलने के महज कुछ दिनों बाद ही बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने मैदान पर जोरदार वापसी करते हुए शतक जड़ दिया है.
Abhishek Porel

अभिषेक पोरेल

Abishek Porel Ranji Century: घरेलू क्रिकेट में इन दिनों रणजी ट्रॉफी का रोमांच जारी है. रेप केस और आपधारिक धमकी के आरोपों में जमानत मिलने के महज कुछ दिनों बाद ही बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने मैदान पर जोरदार वापसी की. कल्याणी में दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे पहले मुकाबले में पोरेल ने बल्ले से धमाल मचाते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली. शतक पूरा करने के ठीक बाद पोरेल मैदान पर ही घुटनों के बल बैठ गए और फूट-फूटकर रोने लगे.

मैदान पर फूट-फूटकर रोने लगे अभिषेक पोरेल

दरअसल बंगाल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने सोमवार को दिल्ली के खिलाफ खेले गए ग्रुप-सी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली. मैच के दूसरे दिन जैसे ही पोरेल ने अपना शतक पूरा किया, वह अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाए और मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे.

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5वीं बार जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, शेफाली भी चमकीं

अभिषेक पोरेल का छलका दर्द

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद अभिषेक पोरेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए अपने इस इमोशनल सेलिब्रेशन और खुद पर लगे रेप आरोपों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी. मैदान पर अपने सेलिब्रेशन के बारे में बात करते हुए पोरेल ने कहा कि उनका यह रिएक्शन किसी विवाद पर मुंह से कुछ न कहकर अपने बल्ले से जवाब देने का एक जरिया था. शतक के बाद पोरेल ने खुलकर बात की और बताया कि पिछले कुछ साल उनके लिए काफी संघर्ष भरे रहे.

उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों में रणजी ट्रॉफी में उनके बल्ले से वैसी पारियां नहीं निकल रही थीं जैसी वह चाह रहे थे. इस दौरान कई पर्सनल घटनाएं और चोटें भी उनके रास्ते में आई. पोरेल ने इस मुश्किल दौर से उन्हें बाहर निकालने के लिए बंगाल के कोच लक्ष्मी रत्न शुक्ला और अन्य स्टाफ का दिल से शुक्रिया अदा किया.

एक अलग दुनिया को देखा

मीडिया से बात करते हुए पोरेल ने बताया कि किस तरह बिना प्रैक्टिस के दिनों में भी उन्हें घंटों पसीना बहाना पड़ा. जेल के अनुभवों को याद करते हुए पोरेल ने कहा कि उन्होंने एक अलग दुनिया को देखा है, जिसने उन्हें मेंटली और भी ज्यादा स्ट्रॉंग बना दिया है. बता दें, अभिषेक पोरेल के खिलाफ मेडिकल की एक छात्रा ने रेप का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद 11 अगस्त को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

ज़रूर पढ़ें