श्रीलंका के बाद इस देश के खिलाफ सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, एक्शन में नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी , नोट कर लीजिए तारीख

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. श्रीलंका दौरे के बाद टीम इंडिया को अपने घर में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.
Team India

टीम इंडिया

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. हालांकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं.श्रीलंका दौरे के बाद टीम इंडिया को अपने घर में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता हैं. ऐसे में आइए जानते हैं वैभव सूर्यवंशी अब कब टीम इंडिया के लिए एक्शन में नजर आएंगे.

भारत में ही टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान

दरअसल अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में घोषणा की है कि वे इस साल सितंबर में भारत के खिलाफ उनके घर में ही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेंगे. खास बात यह है कि इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा. यह पहला मौका होगा जब भारतीय टीम अपने ही घर में मेहमान बन कर खेलेगी होगी.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की वापसी का काउंटडाउन शुरू, इस टूर्नामेंट में आएंगे नजर, मिली बड़ी जिम्मेदारी

कब और कहां खेली जाएगी भारत-अफगानिस्तान सीरीज?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 13 से 17 सितंबर के बीच होगा. सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिसमें अफगानिस्तान मेजबान की भूमिका में होगा. बता दें, अफगानिस्तान इससे पहले भी भारत को अपना होम ग्राउंड बनाकर लखनऊ, देहरादून और ग्रेटर नोएडा में अन्य देशों की मेजबानी कर चुका है लेकिन भारत के खिलाफ उनके घर में यह उनका पहला अनुभव होगा.

वैभव सूर्यवंशी एक्शन में आ सकते हैं नजर

भारतीय स्टार विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं. जिम्बाब्वे दौरे पर वह टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आए थे. जहां तीन मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने 151 रन बनाए थे. अब वह अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आ सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें