मैच फिक्सिंग में दोषी पाया गया यह क्रिकेटर, ICC ने 8 साल के लिए किया बैन

Akhilesh Reddy: आईसीसी ने मैच फिक्सिंग के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए अमेरिका के क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर 8 साल का प्रतिबंध लगा दिया है.
Akhilesh Reddy

अखिलेश रेड्डी

Akhilesh Reddy: आईसीसी ने मैच फिक्सिंग के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए अमेरिका के क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर 8 साल का प्रतिबंध लगा दिया है. रेड्डी को आईसीसी की एंटी- करप्शन कोड के कई प्रावधानों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. इस फसीले के बाद वह अगले आठ वर्षों तक किसी भी स्तर के मान्यता प्राप्त क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे.

इन अपराधों के दोषी पाए गए अखिलेश रेड्डी

  • आर्टिकल 2.1.1- अखिलेश रेड्डी 2025 अबू धाबी T10 लीग के मैचों के नतीजे, प्रगति या किसी अन्य पहलू को फिक्स करने, उसमें हेरफेर करने या अनुचित तरीके से प्रभावित करने की कोशिश तथा ऐसी किसी साजिश या समझौते में शामिल होने का दोषी पाया गया.
  • आर्टिकल 2.1.4- 2025 अबू धाबी T10 लीग के एक या ज्यादा मैचों में फिक्सिंग या हेरफेर के लिए दूसरे प्रतिभागी को उकसाने, मनाने, निर्देश देने, सहायता करने या ऐसा करने की कोशिश करने का आरोप साबित हुआ है.
  • आर्टिकल 2.4.7- इसके अलावा उन्हें जांच के दौरान अपने मोबाइल फोन से डेटा और संदेश डिलीट कर DACO की जांच में बाधा डालने का दोषी पाया गया.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया से बाहर होते ही छलका दिग्गज का दर्द, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

ICC ने जारी किया बयान

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपनी रिलीज में बताया कि अखिलेश रेड्डी पर यह बैन 21 नवंबर 2025 से ही लागू माना जाएगा, जब उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था. अब वह 8 सालों तक सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से बैन रहेंगे.

कुछ ऐसा रहा करियर

अखिलेश रेड्डी क क्रिकेट करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक 4 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 1 विकेट लिया है. उन्होंने किसी भी मैच की पारी में बल्लेबाजी नहीं की. अबू धाबी T10 लीग 2025 में वह एस्पिन स्टैलियन्स टीम के लिए खेलते नजर आए थे.

ज़रूर पढ़ें