एयरपोर्ट में गर्लफ्रेंड का सॉफ्ट टॉय ढोते नजर आए Arshdeep Singh, VIDEO वायरल

Arshdeep Singh: सोशल मीडिया पर भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में अर्शदीप अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं.
Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह

Arshdeep Singh: आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई क्रिकेट प्रदर्शन नहीं, बल्कि एयरपोर्ट पर गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ वायरल वीडियो हो. वायरल वीडियो में अर्शदीप के हाथ में एक सॉफ्ट टॉय नजर आ रहा है. इस वीडियो के सामने आते ही फैंस इसपर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

एयरपोर्ट में सॉफ्ट टॉय ढोते नजर आए Arshdeep Singh

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में अर्शदीप अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. इस दौरान अर्शदीप के हाथ में एक सॉफ्ट टॉय नजर आ रहा है. वहीं दूसरे वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि समरीन के हाथों से एक बॉक्स नीचे गिर जाता है. जिसे अर्शदीप तुरंत झुक कर उठा देते हैं. अर्शदीप के इस व्यवहार को कई लोगों ने जेंटलमैन बिहेवियर बताया तो वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए ‘जोरू का गुलाम’ तक कह डाला.

यह भी पढ़ें: GT vs CSK: मैच के बाद शुभमन गिल ने सीएसके का उड़ाया मजाक! सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

फैंस कर रहे ट्रोल

अर्शदीप सिंह का यह वीडियो वायरल होने के बाद ही सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें लेकर मीम्स बना रहे हैं. वहीं, कई लोगों ने अर्शदीप सिंह की तारीफ कर इसे प्यार और केयरिंग नेचर बताया.

पहले भी दोनों साथ आए नजर

यह पहला मौका नहीं है जब अर्शदीप सिंह और समरीन कौर को एक साथ स्पॉट किया गया हो. इससे पहले भी दोनों कई बार एक साथ एयरपोर्ट में नजर आ चुके है. इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कपल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अर्शदीप, समरीन का बैग उठाते नजर आए थे. जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था. अब नए वायरल वीडियो में अर्शदीप अपनी गर्लफ्रेंड का सॉफ्ट टॉय पकड़े नजर आए जिसके बाद फैंस के मजेदार रिएक्शन वायरल हो रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें