अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर से रचाई सगाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Singh Gets Engaged: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज ने अपनी गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर से सगाई कर ली है.
ARSHDEEP

अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई

Arshdeep Singh Gets Engaged: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर से सगाई कर ली है. कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर इस बात की आधिकारिक जानकारी दी है. कपल द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में समरीन सगाई की अंगूठी दिखाते नजर आ रही है. जबकि दूसरी फोटो में अर्शदीप घुटनों के बल बैठकर समरीन को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं.

अर्शदीप के लिए आज का दिन डबल खुशियां लेकर आया है. आज ही के दिन पहले वह ट्रेड डील से मुंबई इंडियंस के साथ शामिल हुए और अब उन्होंने अपनी इस खुशी को बढ़ाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड समरीन से सगाई रचा ली है.

सामने आई तस्वीर

समरीन कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, और जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उनमें से सबसे अच्छी बात यह है कि उसने हमें एक-दूसरे से मिलाया. हमारा साथ, जिंदगी भर के लिए. कैप्शन में समरीन ने नीचे आज की डेट भी लिखी उन्होंने नीचे लिखा 11 नवंबर 2026 और एक रिंग और इंफिनिटी का इमोजी भी लगाया. इसी के साथ उन्होंने हे मंगेतर भी लिखा जिससे इस बात की पुष्टि हो गई है कि दोनों ने सगाई कर ली है.

लंबे समय से कर रहे थे डेट

अर्शदीप और समरीन पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. आईपीएल 2026 के दौरान दोनों को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया गया था. कुछ महीने पहले ही समरीन के जन्मदिन के खास मौके पर अर्शदीप ने रोमांटिक अंदाज में उन्हें बधाई देकर अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी.

हाल ही में कुछ दिन पहले ही दोनों ने एक-दूसरे की हैंड राइटिंग में टैटू बनवाया था. अर्शदीप इन दिनों टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं. इस दौरान समरीन भी उनके साथ न्यूजीलैंड में ही मौजूद हैं. अर्शदीप ने घुटनों पर बैठकर समरीन को प्रपोज किया.

ज़रूर पढ़ें