Asian Games 2026: आखिरी मिनट में भारत ने दागा गोल, पाक को 4-3 से हराकर फाइनल में मारी एंट्री

Men's Hockey Team Into Finals: एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी इवेंट में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है.
Men's Hockey Team

भारतीय हॉकी मेंस टीम

Men’s Hockey Team Into Finals: एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी इवेंट में भारत ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. अब फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए भारत का सामना मलेशिया से होगा. सेमीफाइनल में भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह और अभिषेक ने गोल दागे.

भारत ने शुरुआत से ही दिखाया दम

सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर गोल्ड मेडल मुकाबले में अपनी जगह बना ली है. मैच में भारत ने शुरुआत से ही अपना दबदबा कायम रखा. मुकाबले के 5वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने टीम इंडिया के लिए पहला गोल दागा जिससे भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली. 13वें मिनट में हरमनप्रीत ने एक और गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया.

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, कोरिया को हराकर फाइनल में मारी एंट्री

दूसरे क्वार्टर में भारत ने बनाई रखी बढ़त

दूसरे क्वार्टर में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा गोल दाग कर 3-0 से बढ़त बना ली और पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी. मैच के 24वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल कर भारत की बढ़त को बनाए रखा. पाहले हाफ में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 3-1 से बढ़त बना ली थी. 30वें मिनट में अबू महमूद ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर पाकिस्तान की गेम में वापसी कराई.

पाकिस्तान ने दी कड़ी टक्कर

इसके बाद पाकिस्तान ने भारत को कड़ी टक्कर देते हुए मुकाबले में अपनी वापसी कराई. तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने तक भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 3-2 से बढ़त बना रखी थी. इसके बाद 43वें मिनट में दोनों टीमों के बीच मैदान पर तनातनी देखने को मिली. भारतीय खिलाड़ी दिलप्रीत की एक खिलाड़ी से बहस हो गई. 49वें मिनट में पाकिस्तान ने बराबरी कर स्कोर 3-3 की बराबरी में कर दिया. इसके बाद मैच खत्म होने से कुछ सेकंड पहले ही भारत ने गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

ज़रूर पढ़ें