Asian Games 2026: क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया की किससे होगी भिड़त? इस दिन खेला जाएगा मैच
टीम इंडिया
Team India: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर से करेगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलने उतरेगी. यानी एशियन गेम्स में भारत का सफर सीधे नॉक आउट राउंड से शुरू होगा. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारत अपना पहला मुकाबला किसके खिलाफ खेलेगा? क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत का सामना किससे होगा इसका खुलासा हो गया है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…
क्वार्टर फाइनल में किससे होगी भारत की भिड़ंत?
दरअसल एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष टीम अपना पहला मैच 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल मुकाबले के तौर पर खेलेगी. क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना ग्रुप-ए में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा. ऐसे में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा. अफगानिस्तान ने ग्रुप-ए में दो मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच में उन्हें जीत मिली है. वहीं, एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
The Asian Games quarter-finals are set! 🔥 🇵🇰 Pakistan vs Hong Kong, China 🇭🇰 🇮🇳 India vs Afghanistan 🇦🇫 🇱🇰 Sri Lanka vs Nepal 🇳🇵 🇧🇩 Bangladesh vs Malaysia 🇲🇾 https://t.co/YuLDRvzpQs
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 26, 2026
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा
कहां और कितने बजे खेला जाएगा मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 10 बजे से खेला जाएगा.बता दें, टीम इंडिया ने पिछली बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. ऐसे में इस बार भी श्रेयस अय्यर की टीम की नजरें शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर गोल्ड जीतने पर रहेगी.
अफगानिस्तान का कुछ खास प्रदर्शन नहीं
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट में अफगानिस्तान का ग्रुप-ए में प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है. नेपाल के खिलाफ उन्हें 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, ग्रुप-ए में नेपाल ने शानदार प्रदर्शन कर टॉप पर खत्म कर क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. क्वार्टर फाइनल में नेपाल का सामना श्रीलंका से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 29 सितंबर को खेला जाएगा.