AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, 434वां विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क
Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है. स्टार्क ने डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शादमान इस्लाम को आउट करके इतिहास रच दिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं.
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास
दरअसल बांग्लादेश की टेस्ट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की पहली पारी के नौवें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शादमान इस्लाम को अपना शिकार बनाया. इस विकेट के साथ ही स्टार्क ने टेस्ट विकेट में 434 विकेट पूरे कर लिए हैं. इस मैच से पहले स्टार्क और श्रीलंका के महान स्पिनर रंगना हेराथ 433-433 टेस्ट विकेट के साथ बराबरी पर थे, लेकिन अब शादमान का विकेट लेते ही स्टार्क टॉप पर आ गए हैं. वह अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं.
Mitchell Starc takes the top spot 👑 pic.twitter.com/EMOBYerUyv
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 13, 2026
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के सामने बेबस नजर आई ऑस्ट्रेलिया, 53 ओवर में ही हुई ऑलआउट
कपिल देव की बराबरी
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 434वां टेस्ट विकेट लेते ही भारत के महान ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान कपिल देव की बराबरी कर ली है. बता दें, कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचों में 434 विकेट झटके थे, जबकि स्टार्क ने 106 टेस्ट मैचों में ही यह आंकड़ा छू लिया है. यह दोनों अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की ऑल टाइम लिस्ट में संयुक्त रूप से 11वें नंबर पर हैं.
मिचेल स्टार्क टेस्ट करियर
36 साल के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 1 दिसंबर 2011 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक उन्होंने 106 टेस्ट मैच खेले हैं, जसीमें 3.44 की इकॉनमी से उन्होंने 434 विकेट लिए हैं. टेस्ट क्रिकेट में स्टार्क 18 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं.