PSL 2026 में बाबर आजम ने रचा इतिहास, शतक जड़कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में पेशावर जाल्मी के लिए खेलते लिए पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है...
Babar Azam

बाबर आजम

PSL 2026: आईपीएल 2026 की धूम के बीच पकिस्तान में चल रहे पाकिस्तान सुपर लीग 2026 पर भले ही फैंस की कम नजरें हों, लेकिन बाबर आजम ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया हैं. पीएसएल 2026 में पेशावर जाल्मी की कप्तानी कर रहे बाबर आजम ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 52 गेंदों में शतक ठोक दिया है. इसी के साथ उन्होंने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है.

बाबर आजम ने जड़ा शतक

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में पेशावर जाल्मी के लिए खेलते लिए पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 52 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन कूट डाले. बता दें, बाबर के बल्ले से लंबे समय बाद टी20 क्रिकेट में शतक निकला है. करीब 2 साल बाद उन्होंने इस फॉर्मैट में शतक जड़ा है. इससे पहले साल 2024 में उनके बल्ले से टी20 क्रिकेट में शतक निकला था.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद, VIDEO

दर्ज किया अनोखा रिकॉर्ड

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ने के साथ ही बाबर ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अपनी इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने सिर्फ 1 डॉट बॉल खेली. टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बल्लेबाज ने 50 से ज्यादा गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 1 डॉट गेंद खेली है. इस तरह बाबर यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने बाबर

पाकिस्तानी स्टार बल्लेबाज बाबर आजम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस फॉर्मैट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम दर्ज हैं. गेल ने अपने टी20 करियर में कुल 22 शतक जड़े हैं.

ज़रूर पढ़ें