IPL 2026 के बीच वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद, VIDEO
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच भारतीय स्टार क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंच गए हैं. इस दौरान दोनों प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शरण में नजर आए, जहां दोनों राधा नाम की भक्ति में लीन नजर आए.सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों प्रेमानंद महाराज के आश्रम में भीड़ के साथ शांत जमीन पर बैठकर महाराज के प्रवचन सुन रहे हैं.
IPL 2026 के बीच वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का
आईपीएल 2026 के व्यस्त शेड्यूल के बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंच गए हैं.अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विरुष्का ‘श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया. आश्रम में दोनों ने महाराज जी के साथ निजी वार्तालाप भी की और आध्यात्मिक चर्चा की. सोशल मीडिया पर कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आम जनता के साथ महाराज के प्रवचन सुनते नजर आ रहे हैं.
विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे: अक्षय तृतीया पर्व पर गुरु के साथ सत्संग किया; दोनों की बाबा से यह पांचवीं मुलाकात..!! pic.twitter.com/AFGCBVlRTy
— MANOJ SHARMA/ मनोज शर्मा (@manojpehul) April 20, 2026
यह भी पढ़ें: RR की हार से टूटे वैभव सूर्यवंशी, बाउंड्री पर बैठे फूट-फूटकर रोए, वीडियो वायरल
बीते 5 महीनों में तीसरी बार पहुंचे वृंदवान
पिछले पांच महीनों में यह तीसरा मौका है जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे हैं. इससे पहले भी कपल को कई बार प्रेमानंद महाराज जी के शरण में देखा गया है. दोनों इसी साल फरवरी के महीने में महाराज जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे.
गुजरात से अगली भिड़ंत
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम शानदार लय में नजर आ रही हैं. आरसीबी को अपना अगला मुकाबला 24 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है. इस सीजन आरसीबी के प्रदर्शन की बात करें, तो टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में उन्हें जीत मिली है, जबकि 2 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.