PAK vs USA मैच में बाबर आजम की हो सकती है प्लेइंग इलेवन से छुट्टी! यह खिलाड़ी करेगा रिप्लेस
पाकिस्तान बनाम अमेरिका
PAK vs USA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज पाकिस्तान और अमेरिका के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस मैच से पहले पाकिस्तान की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चा तेज हो गई है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकता है और बाबर आजम को इस मैच से बाहर किया जा सकता है.
प्लेइंग 11 से बाबर आजम की होगी छुट्टी?
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ खेला था . इस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे थे. अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुआ. टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का बल्ला भी खामोश रहा और वह महज 15 रन बनाकर आउट हो गए. बाबर बीते कुछ दिनों से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि कप्तान सलमान अली आगा उन्हें अमेरिका के खिलाफ प्लेइंग 11 से बाहर कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका में पाक टीम की ऐसी खातिरदारी! वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर उड़ने लगा मजाक
लगातार हो रहे फ्लॉप
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम बीते कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. वह लगातार हर सीरीज में फ्लॉप साबित हो रहे हैं. हाल में उन्होंने बीबीएल 2025-26 सीजन में सीडनी सिक्सर्स की ओर से खेला था, जहां पर भी स्लो बल्लेबाजी को लेकर वे आलोचकों के निशाने पर रहे थे.
ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के खिलाफ प्लेइंग 11 में बाबर आजम को बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह फखर जमान को टीम में मौका मिल सकता है.
USA के खिलाफ पाकिस्तान की संभावित स्क्वाड
साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), फखर ज़मान, उस्मान ख़ान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, शाहीन अफ़रीदी, सलमान मिर्ज़ा, अबरार अहमद