BAN vs PAK: सिलहट टेस्ट में लिटन दास ने संभाली बांग्लादेश की बिखरी पारी, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा शानदार शतक

Litton Das: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने शानदार शतक जड़ दिया है.
Litton Das

लिटन दास

Litton Das: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला. इस मैच में बांग्लादेश की टीम जब शुरुआती झटके लगने के बाद संकट में फंस गई थी, तब लिटन दास ने मोर्चा संभाला और शतक जड़कर बांग्लादेश की शानदार वापसी करवाई.

लिटन दास ने जड़ा शतक

मैच के शुरुआती सत्र में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर को जल्द ही पवेलियन भेज दिया. विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास जब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए तब बांग्लादेश ने 106 रन पर 4 विकेट खो दिए थे. इसके बाद देखते ही देखते 116 रनों पर बांग्लादेश के 6 बल्लेबाज आउट हो गए. ऐसी स्थिति में लिटन दास ने मोर्चा संभाला और 135 गेंदों में शानदार शतक जड़कर अपनी टीम की वापसी करवाई. बता दें, ये लिटन दास के टेस्ट करियर का छठा शतक है.

यह भी पढ़ें: BAN vs PAK: पाकिस्तानी पेसर हसन अली को लगी गंभीर चोट, स्ट्रेचर पर गए मैदान से बाहर

पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा तीसरा शतक

सिलहट टेस्ट में लिटन दास ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 159 गेंदों में 126 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में 16 चौके और 2 छक्के शामिल थे. पाकिस्तान के खिलाफ उनका यह तीसरा शतक रहा. इसके अलावा बांग्लादेशी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा शतक पाकिस्तान के खिलाफ ही लगाए हैं.

बांग्लादेश ने पहली पारी में बनाए 278 रन

लिटन दास की तूफानी शतकीय पारी के दम पर बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए. इस मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. लिटन दास के अलावा उनका कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. उनके चार बल्लेबाज दो दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच सके. पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके.

ज़रूर पढ़ें