Mushfiqur Rahim: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मशफिकुर रहीम ने शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी के दौरान 39 वर्षीय रहीम ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर ऐसी उपलब्धि हासिल की, जिसने दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
39 वर्षीय मशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास
दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी के तीसरे दिन मशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. बता दें, रहीम 2000 के बाद पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम दर्ज था. जिन्होंने 2006 में वेस्टइंडीज में पाकिस्तान दौरे पर दो शतक जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था. बीते 20 सालों में कोई भी बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया था. ऐसे में रहीम पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ने वाले इतिहास के दूसरे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं.
Bangladesh maestro Mushfiqur Rahim shines bright again with a record-setting century in Sylhet 💯#WTC27 | 📝: https://t.co/sOHU6hTWiK pic.twitter.com/Ept53hzSvi
— ICC (@ICC) May 18, 2026
यह भी पढ़ें: मासूम बच्चे पर रियान पराग दिखा रहे एटीट्यूड, सेल्फी मांगी तो बुरी तरह धुतकारा! Video Viral
पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा शानदार शतक
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मशफिकुर रहीम ने 233 गेंदों का सामना करते हुए 137 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में 12 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. बता दें, यह उनके टेस्ट करियर का 14वां शतक है.
WTC में शतक जड़ने वाले बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ने के साथ ही मशफिकुर रहीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शतक लागाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टार बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का रिकॉर्ड तोड़ा है. बता दें, पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ उस्मान ख्वाजा ने गॉल में 38 साल 42 दिन की उम्र में शतक जड़ा था.
मशफिकुर रहीम टेस्ट करियर
39 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज मशफिकुर रहीम के टेस्ट करियर की बात करें, तो उन्होंने अब इस फॉर्मैट में कुल 102 मैच खेले हैं. जिसकी 188 पारियों में उन्होंने 6763 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 29 अर्धशतक और 14 शतक निकले हैं. इस शानदार प्रदर्शन के साथ रहीम टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. साथ ही वह बांग्लादेश के लिए इस फॉर्मैट में 6 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले वह इकलौते बल्लेबाज हैं.
