मासूम बच्चे पर रियान पराग दिखा रहे एटीट्यूड, सेल्फी मांगी तो बुरी तरह धुतकारा! Video Viral

Riyan Parag: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे रियान पराग एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं. सोशल मीडिया पर रियान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Riyan Parag

रियान पराग

Riyan Parag: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे रियान पराग एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं. सोशल मीडिया पर रियान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक नन्हें फैन को धुतकारते नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बच्चा उनके पास सेल्फी लेने आया था. लेकिन उन्होंने उसे डांट कर भागा दिया. रियान का यह रवैया फैंस को बिल्कुल रास नहीं आया है.

रियान पराग ने बच्चे को दिखाया एटीट्यूड

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग कहीं जाते नजर आ रहे है. इस दौरान एक बच्चा उनके पास सेल्फी लेने आता है. पहले तो रियान उस बच्चे के साथ सेल्फी लेने से मना कर देते हैं. जिसके बाद बच्चा उनके साथ-साथ चलने लगता है. इसके बाद पराग उस बच्चे को पकड़कर साइड कर देते हैं और खुद आगे निकाल जाते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘फिट लग रहा हूं ना’, IPL 2026 के बीच NSG कैंप पहुंचे एमएस धोनी, शूटिंग प्रैक्टिस का Video Viral

फैंस का फूटा गुस्सा

रियान पराग की इस हरकत पर अब फैंस का गुस्सा फूटा है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वायरल वीडियो पर टिकी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और पराग की कड़ी आलोचना कर रहे हैं. इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट में राजस्थान रॉयल्स को टैग करते हुए लिखा कि हम रियान को अगले सीजन में कप्तान के रूप में नहीं देखना चाहते. उन्हें कप्तानी से हटा दिया जाए. एक दूसरे यूजर ने लिखा कि प्रशंसकों के लिए ज़ीरो प्यार..ये कैसे किसी के आदर्श बनेंगे.

IPL 2026 में रियान पराग का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में रियान पराग के प्रदर्शन की बात करें, तो बतौर बल्लेबाज यह सीजन उनके लिए औसत जा रहा है. अब तक खेले गए 11 मैचों की 11 पारियों में 25.80 की औसत और 151.76 के स्ट्राइक रेट से 258 रन बनाए हैं. जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका हाई स्कोर 90 रन रहा है.

ज़रूर पढ़ें