BAN vs PAK: ‘ओवरएक्टिंग के 50 रुपये काटो भाई!’ LIVE मैच में भिड़े मोहम्मद रिजवान और लिटन दास, बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने जमकर लिए मजे,VIDEO

BAN VS PAK: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में उस वक्त मैदान का माहौल गरमा गया, जब विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास और मोहम्मद रिजवान के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली.
BAN vs PAK

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान टेस्ट

BAN VS PAK: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में उस वक्त मैदान का माहौल गरमा गया, जब विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास और मोहम्मद रिजवान के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खास बात यह रही कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने रिजवान को जमकर स्लेज किया और उनकी हरकत पर मजाकिया अंदाज में ऐसा तंज कसा, जिसे सुनकर फैंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

LIVE मैच में भिड़े लिटन दास और मोहम्मद रिजवान

सिलहट टेस्ट के चौथे दिन पाकिस्तान की पारी के दौरान जब मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी कर रहे थे, तो इस दौरान उन्हें बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने जमकर स्लेज किया . रिजवान की बल्लेबाजी के दौरान नजमुल हसन शांतो ने कहा, ‘ओवरएक्टिंग के लिए हम पचास रुपये काटेंगे’. इस दौरान रिजवान और लिटन दास के बीच भी तीखी बातचीत होती दिखी. इस दौरान लिटन दास ने रिजवान से पूछा कि ये क्या कर रहे है, इधर देखो, उधर क्या देख रहे हो? इधर बैटिंग करो. इसके जवाब में रिजवान साइट स्क्रीन की ओर इशारा करते हुए कुछ कहते हैं. इस पर लिटन दास ने उनकी चुटकी लेते हुए कहा,”फिफ्टी हो गई है, अब एक्टिंग शुरू हो जाएगी. यह सुनते ही रिजवान भड़क उठे और दोनों के बीच तीखी बहस होने शुरू हो गई. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: IND VS AFG: मोहम्मद शमी को अफगानिस्तान सीरीज में क्यों नहीं मिला मौका? चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर ने बताई वजह

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन की बात करें, तो चौथे दिन का खेल खत्म होने ने पाकिस्तान ने 7 विकेट खोकर 316 रन बना लिए हैं. टीम को जीत के लिए अब 121 रनों की जरूरत है. इस दौरान मोहम्मद रिजवान 75 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि साजिद खान उनका साथ निभा रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें