BCCI ने आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ टाली मीटिंग, PM MODI के कार्यक्रम के चलते लिया गया फैसला

Postponed Over PM Modi Event: बीसीसीआई ने 15 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, प्रसारकों और मेजबान राज्य क्रिकेट संघों के साथ होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया है.
BCCI

बीसीसीआई

Postponed Over PM Modi Event: बीसीसीआई ने 15 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, प्रसारकों और मेजबान राज्य क्रिकेट संघों के साथ होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई अधिकारी गुरुवार को पीएम मोदी के उस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें वह 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम इंडिया को सम्मानित करेंगे. इसी वजह से बोर्ड ने बैठक को टालने का फैसला किया.

BCCI सचिव ने बताई वजह

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्टेकहोल्डर को भेजे गए पत्र में इस मीटिंग को स्थगित करने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम इसलिए टालना पड़ा क्योंकि उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशियाई खेलों के पदक विजेताओं के सम्मान में एक समारोह आयोजित कर रहे हैं. उम्मीद है कि एशियाई खेलों के अन्य पदक विजेताओं के साथ-साथ भारतीय पुरुष और महिला टीमें भी नई दिल्ली में होने वाले इस समारोह में शामिल होंगी. बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों भी उनके साथ जाने की उम्मीद है. इसी कारण इस बैठक को स्थगित करने का फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में तानाशाही? वैभव सूर्यवंशी को मौका ना मिलने पर फूटा कोच गुस्सा

नई तारीख का नहीं हुआ ऐलान

बोर्ड ने बताया कि अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स से मीटिंग को टालने के अनुरोध किए गए थे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें व्यक्तिगत रूप से शामिल हो सकें. बीसीसीआई सचिव ने कहा कि इन अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए ही बैठक को स्थगित करने का फैसला लिया गया है. फिलहाल नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. बोर्ड के मुताबिक नई तारीख और जगह की जानकारी सही समय पर दी जाएगी. सैकिया ने आगे लिखा और कहा, “इससे होने वाली असुविधा के लिए खेद है और हम आपकी समझदारी और सहयोग की सराहना करते हैं.”

क्यों होनी थी बैठक

इंडियन एक्स्प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने आईपीएल 2027 के आगामी सीजन की तैयारी को ध्यान में रखते हुए इस बैठक को आयोजित किया था. बोर्ड ने कहा था कि वह टूर्नामेंट के 20वें सीजन के करीब पहुंचने पर सभी प्रमुख पक्षों के साथ संयुक्त बैठक करने का प्रस्ताव है. इसमें आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक, मेजबानी करने वाले राज्य क्रिकेट संघों के साथ अन्य कार्यकारी अधिकारियों को शामिल होना था.

ज़रूर पढ़ें