IPL 2027 से पहले होगा सबसे बड़ा ट्रेड? राजस्थान रॉयल्स में हार्दिक पांड्या की एंट्री, यशस्वी जायसवाल भी बदलेंगे टीम, रिपोर्ट्स
हार्दिक पंड्या और यशस्वी जायसवाल
Hardik Pandya-Yashasvi Jaiswal Trade: आईपीएल 2027 के सीजन से पहले खिलाड़ियों की ट्रेड की चर्चाएं तेज हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर एक बड़ी डील हो सकती है. हालांकि अभी तक इन दोनों फ्रेंचाइजियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं सामने नहीं आया है. लेकिन इस संभावित ट्रेड को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है.
राजस्थान रॉयल्स में होगी हार्दिक पंड्या की एंट्री!
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, उनकी कप्तानी में एमआई की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी. जिसके बाद उनके मुंबई इंडियंस से अलग होने की खबरे सामने आई थी. अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पंड्या आगामी सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो सकते हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुंबई में हार्दिक को खिलाड़ियों का सपोर्ट नहीं मिल रहा था, कई सीनियर खिलाड़ी उनके साथ सहयोग नहीं कर रहे थे . ऐसे में उन्होंने मुंबई से अलग होना सही समझा.
यह भी पढ़ें: IPL में होगा बड़ा ट्रेड! ऋषभ पंत की होगी घर वापसी, कुलदीप यादव भी बदलेंगे टीम, रिपोर्ट्स में दावा
मुंबई में जा सकते हैं यशस्वी जायसवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को ट्रेड करने के लिए मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच बातचीत चल रही है. खास बात ये है कि पंड्या को यशस्वी जायसवाल की जगह ट्रेड किया जाना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जायसवाल की राजस्थान में अहमियत पहले से कम हो गई है. राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी के रूप में विस्फोटक ओपन मिल गया है.
जो तेज बल्लेबाजी करते है. इसके अलावा यशस्वी राजस्थान के कप्तान बन सकते थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें नजरअंदाज कर रियान पराग को टीम की कमान सौंपी. वैभव के आने के बाद जायसवाल उनकी छवि बनकर रह गए हैं और यही वजह है कि वह दूसरी टीम में शामिल हो सकते हैं.