एशियन गेम्स में भारतीय बॉक्सर्स की गोल्डन हैट्रिक, रेसलिंग में सुजीत ने दिलाया GOLD

Asian Games 2026: निशियो जिम्नेजियम में खेले गए इस फाइनल में परवीन ने दमदार प्रदर्शन किया और भारत के लिए बॉक्सिंग में गोल्ड दिलाया.
Asian games 2026

परवीन हुड्डा और लवलीना बोरगोहेन ओर अंकुश पंघाल (मध्य)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के मेंस 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में अंकुश पंघाल ने दक्षिण कोरिया के किम मिनसॉन्ग को हराकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया है. वहीं महिला 65 किग्रा बॉक्सिंग में भी भारत के खाते में गोल्ड आ गया है. भारत की परवीन हुड्डा ने फाइनल में चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन को हराकर ये गोल्ड हासिल किया. निशियो जिम्नेजियम में खेले गए इस फाइनल में परवीन ने दमदार प्रदर्शन किया और भारत के लिए बॉक्सिंग में गोल्ड दिलाया.

परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड

परवीन हुड्डा ने फाइनल में अपना शानदार खेल दिखाया और पिछले एशियन गेम्स की कड़वी यादों को काफी हद तक भुला दिया. दरअसल, पिछले एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीत लेने के बाद डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन पर उनसे पदक वापस ले लिया गया था. लेकिन, अबकी बार परवीन ने सारी कसर पूरी कर ली और जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया.

लवलीना का गोल्डन पंच

इसके पहले, शुक्रवार को 75 किग्रा वर्ग में लवलीना बोरगोहेन ने भी गोल्ड जीत लिया और खुद को अपने बर्थडे पर शानदार गिफ्ट दिया. लवलीना ने चीन की बाओ जियी को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया. इस जीत के साथ ही उन्होंने मैरीकॉम के एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में बरस रहा सोना! तीरंदाजों ने गोल्ड पर लगाया निशाना, शूटिंग में नीरू-चेनाई का जलवा

रेसलिंग में सुजीत ने दिलाया गोल्ड

भारत ने शुक्रवार को अब तक पांच गोल्ड मेडल जीते हैं. तीरंदाजी में गोल्ड के साथ ही भारत ने बॉक्सिंग में तीन गोल्ड पर कब्जा जमाया. वहीं रेसलिंग में सुजीत कलकल ने जबरदस्त वापसी करते हुए गोल्ड पर कब्जा किया. फिलहाल, भारत 15 गोल्ड 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज के साथ 75 पदक हासिल कर चुका है और मेडल टैली में लंबी छलांग लगाते हुए 5वें स्थान पर पहुंच गया है.

ज़रूर पढ़ें