112 साल में पहली बार ब्राजील-भारत की भिड़ंत, जानें कब और कहां होगा मैच
भारत बनाम ब्राजील
India vs Brazil Football Match: भारतीय फुटबॉल इतिहास में वक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. करीब 112 साल में पहली बार भारत और ब्राजील की सीनियर पुरुष फुटबॉल टीमें आमने-सामने उतरेंगी. इस बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल मैच के आयोजन पर आधिकारिक मुहर लग गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कब और कहां दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा.
भारत-ब्राजील की पहली बार होगी भिड़ंत
दरअसल फुटबॉल के इतिहास में पहली बार पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील की टीम भारत की सरजमीं पर कोई मैच खेलने आएगी. दोनों देशों के बीच 3 अक्टूबर को कोलकता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में एक फ्रेंडली मैच खेला जाएगा. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने बीते गुरुवार को एक बयान जारी करते हुए कहा,”AIFF को यह बताते हुए गर्व को रहा है कि ब्राजील की सीनियर पुरुष नेशनल टीम 3 अक्टूबर 2026 को कोलकाता में भारत के खिलाफ एक इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलेगी.”
A date for the history books. 🇮🇳🤝🇧🇷 pic.twitter.com/Sj7zneeHnv
— Indian Football (@IndianFootball) July 30, 2026
यह भी पढ़ें: CWG 2026: कौन हैं लवप्रीत सिंह? जिन्होंने वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए जीता सिल्वर
ब्राजील फुटबॉल कॉनफेडरेशन ने की पुष्टि
बीते कुछ समय से अटकलें थीं कि ब्राजील की टीम भारत आ सकती है, लेकिन अब ब्राजील फुटबॉल कॉनफेडरेशन ने इसी पुष्टि करते हुए बताया है कि उसकी टीम भारत दौरे पर जाएगी और कोलकाता में एक फ्रेंडली मैच खेलेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्राजील फुटबॉल कॉनफेडरेशन और भारतीय स्टेकहोल्डर्स के बीच बातचीत फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान शुरू हुई थी.
भारतीय फुटबॉल के लिए ऐतिहासिक दिन
बता दें, ब्राजील की टीम ने साल 1914 में फुटबॉल जगत में अपना पहला कदम रखा था. उसके बाद से अब तक 112 साल बीत चुके हैं, लेकिन इस बीच ब्राजील की टीम ने भारत की धरती पर एक भी मैच नहीं खेले हैं. ऐसे में 3 अक्तूबर का दिन भारतीय फुटबॉल के लिहाज से बेहद ऐतिहासिक माना जा रहा है.