कैमरन ग्रीन को बॉलिंग की हरी झंडी, क्या अब पटरी पर लौटेगी KKR की गाड़ी?

Cameron Green: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. 25 करोड़ रुपये में खरीदे गए स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को आखिरकार गेंदबाजी करने की मंजूरी मिल गई है.
Cameron Green

कैमरन ग्रीन

Cameron Green: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. 25 करोड़ रुपये में खरीदे गए स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को आखिरकार गेंदबाजी करने की मंजूरी मिल गई है. यह फैसला ऐसे समय आया है जब टीम का प्रदर्शन इस सीजन में अब तक बेहद निराशाजनक रहा है.

कैमरन ग्रीन को गेंदबाजी के लिए मिली हरी झंडी

दरअसल ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन लोवर बैक की समस्या के कारण इस सीजन के शुरुआती मुकाबलों में गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे. वह केवल बल्लेबाज के तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल थे, जिससे केकेआर का संतुलन बिगड़ गया था. टीम को मिडिल ओवर्स में विकेट लेने और डेथ ओवर्स में रन रोकने में लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ा. ऐसे में ग्रीन की गेंदबाजी पर लगी रोक केकेआर के लिए बड़ी परेशानी बन गई थी.

लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने ग्रीन को फिटनेस क्लियरेंस दे दिया है और फ्रेंचाईजी को इसकी जानकारी भी दे दी गई है. यह खबर कोलकाता के लिए किसी बड़े बूस्ट से कम नहीं है, क्योंकि टीम इस समय लगातार हार के दबाव में है और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे हर मैच जीतना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: DC VS GT: जोस बटलर ने मचाई तबाही, दिल्ली के खिलाफ तूफानी पारी के साथ रचा इतिहास

केकेआर ने शेयर किया वीडियो

कोलकाता नाइट राइडर्स ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ग्रीन मैदान पर गेंदबाजी की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. नेट सेशन के दौरान उन्होंने गेंदबाजी करते स्टंपस भी उड़ाये.कोलकाता के लिए यह खबर इसलिए भी अहम है क्योंकि टीम को अगले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी मजबूत टीम का सामना करना है. इस मैच से पहले ग्रीन की वापसी टीम के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है.

ज़रूर पढ़ें