बीच मैदान पर पालथी मारकर बैठे कप्तान शुभमन गिल, कोच गौतम गंभीर ने की चर्चा, VIDEO वायरल
शुभमन गिल और गौतम गंभीर
Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है. दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला गॉल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ट्रेनिंग सेशन के दौरान गहन चर्चा करते दिखे, जिसका वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में गिल मैदान पर पालथी मारकर बैठे हुए हैं और कोच गंभीर उनसे कुछ बात कर रहे हैं.
गिल-गंभीर की गहन चर्चा
दरअसल श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में गिल ट्रेनिंग सेशन के दौरान मैदान पर पालथी मारकर बैठे नजर आ रहे हैं. वहीं, कोच गौतम गंभीर घुटनों के बल बैठ कर उनसे कुछ बात करते नजर आ रहे हैं. दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले कुछ योजना बना रहे हैं.
CAPTAIN × COACH – Shubman Gill and Gautam Gambhir in serious conversation during practice session 🇮🇳 pic.twitter.com/2Idp9ryiDw
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 10, 2026
यह भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज ने केएल राहुल से ली बैटिंग टिप्स, अगले ही दिन छक्कों की बरसात, आखिरी ओवर में पलटा मैच
भारत ने जीता वॉर्मअप मैच
हाल ही में भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच कोलंबो में तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत लिया है. इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल ने की थी. गिल ने प्रैक्टिस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी नहीं की थी. उंगली की चोट के कारण वह दो दिन मैदान से बाहर रहे. हालांकि, दूसरी पारी में उन्होंने 54 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल रहे.
श्रीलंका इलेवन ने पहली पारी में बनाए थे 363 रन
वॉर्मअप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 363 रन बनाकर पारी घोषित की. जवाब में भारत 357 रन ही बना सकी. इसके बाद दूसरी पारी में श्रीलंका इलेवन ने 45 ओवर में 6 विकेट पर 200 पर पारी घोषित की, जिसके जवाब में भारत ने 4 विकेट खोकर 214 रन बनाकर यह मैच अपने नाम कर लिया.