103 टेस्ट मैच खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा को मिला MCC का सबसे बड़ा सम्मान, लाइफ टाइम मेंबरशिप की हासिल

Cheteshwar Pujara: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को क्रिकेट जगत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) की मानद आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया गया है.
Cheteshwar Pujara

चेतेश्वर पुजारा

Cheteshwar Pujara: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को क्रिकेट जगत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) की मानद आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया गया है. बता दें यह सम्मान सिर्फ उन चुनिंदा खिलाड़ियों को मिलता है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और योगदान से विशेष पहचान बनाई.

इस उपलब्धि पर क्या बोले पुजारा?

MCC का सबसे बड़ा सम्मान पाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने अपनी खुशी जाहीर करते हुए कहा,’मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब का आजीवन सदस्य बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है, और यह एक मानद सदस्यता है. हर कोई जानता है कि लॉर्ड्स क्रिकेट का घर है और वहां क्रिकेट खेलना सबको पसंद है. MCC का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत खुशी और सौभाग्य की बात है, और जब आपकी कोशिशों को पहचान मिलती है, तो आपको गर्व महसूस होता है.

यह भी पढ़ें: एस श्रीसंत से हटा 3 साल का बैन, बिना शर्त मांगनी पड़ी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

भारत के लिए खेली कई यादगार पारियां

पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली हैं. अपने शांत स्वभाव और धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी से पुजारा ने लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दिया है. ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 में खेली गई ऐतिहासिक सीरीज के दौरान उन्होंने एडिलेड में 123 रन जड़े थे. इसके अलावा साल 2017 में उन्होंने रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 घंटे बल्लेबाजी करते हुए 202 रनों की मैराथन पारी खेलों थी.

चेतेश्वर पुजारा टेस्ट करियर

38 वर्षीय इस बल्लेबाज ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. साल 2023 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था. टेस्ट क्रिकेट में पुजारा ने भारत के लिए कुल 103 मैच खेले हैं, जिसकी 176 पारियों में उन्होंने 7195 रन बनाए. अपने टेस्ट करियर में पुजारा ने 19 शतक और 35 अर्धशतक जड़े.

ज़रूर पढ़ें